मनोरंजन

दो महीने में ही फ्लॉप हुआ ये पॉपुलर शो, 4 स्टार्स को मेकर्स ने किया बाहर

टेलीविजन की दुनिया में एक से बढ़कर एक सीरियल हैं। इन धारावाहिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती टीआरपी में बने रहना है। इस चुनौती में कुछ सीरियल सफल हो जाते हैं, तो कुछ के हाथ खाली रह जाते हैं। इतना ही नहीं, टीआरपी में बने रहना सिर्फ शो की कहानी पर ही डिपेंड नहीं करता है, बल्कि कलाकारों पर भी इसकी ज़िम्मेदारी है। इसी सिलसिले में यदि कोई शो फ्लॉप होता है, तो उसकी गाज कलाकारों पर गिरती है। ऐसा ही कुछ एक भ्रम सर्वगुण संपन्न धारावाहिक के साथ हुआ। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

दो महीने पहले ही शुरु हुआ एक भ्रम सर्वगुण संपन्न सीरियल की कहानी सबसे अलग है, लेकिन फिर भी दर्शकों के दिल में प्यार जगाने में यह असफल होता दिखाई दे रहा है। परिणामस्वरुप यह सीरियल दो महीने में ही फ्लॉप कैटगरी में शामिल हो गया। इतना ही नहीं, फ्लॉप होने की वजह इसकी गाज चार कलाकारों पर गिरी, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि, ये सभी कलाकार अभी शो में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ समय के बाद ये नहीं दिखाई देंगे।

दो महीने में ही फ्लॉप हुआ ये शो

सीरियल एक भ्रम सर्वगुण संपन्न नयी कहानी के साथ लोगों के बीच आया था। शुरुआती दौर में लोगों ने इसे खूब प्यार दिया, लेकिन अब यह शो पूरी तरह से फ्लॉप होता नजर आ रहा है। इस शो में श्रेणु पारेख निगेटिव किरदार निभा रही हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि, कहानी अलग भी है, लेकिन उस हद तक दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में असफल रहा, जैसे प्राइम टाइम शो। प्राइम टाइम शो की वजह से इन शो को ज्यादा जगह नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच ये पॉपुलर नहीं हो पाते हैं।

इन 4 कलाकारों पर गिरी गाज

सीरियल एक भ्रम सर्वगुण संपन्न में कई कलाकार काम कर रहे हैं, जिनमें से कुछ कलाकारों को फ्लॉप के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और उन्हें अब शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन कलाकारों में अयूब खान, टीना फिलिप, पूर्वा पराग और कविता मित्तल शामिल हैं। ये कलाकार इस शो में मुख्य भूमिका थे, लेकिन फ्लॉप की वजह से इन्हें निकाल दिया गया। हालांकि, ये फिलहाल शो में बनेंगे रहेंगे और एक जबरदस्त ट्विस्ट के साथ इन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

जबरदस्त वापसी करेगा ये शो

शो मेकर्स इन दिनों सीरियल एक भ्रम सर्वगुण संपन्न में नये नये ट्विस्ट लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि यह शो एक बार फिर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो सके, जिसके लिए मेकर्स लीप का इंतजाम भी कर सकते हैं। बता दें कि कहानी में कुछ नये बदलाव करने की भी बात की जा रही है, लेकिन अगर फिर भी यह शो टीआरपी से बाहर हुआ तो फिर शो को बंद करने की नौबत भी आ सकती है।  इसीलिए मेकर्स सोच समझकर ही कहानी में ट्विस्ट और बदलाव डालेंगे, ताकि सफलता हाथ लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button