बॉलीवुड

अफेयर की खबरों के बीच अनन्या पांडे ने थामा बॉयफ्रेंड का हाथ, एक साथ किया रैंप वॉक

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के कारण भी चर्चा में रही है। बता दे इन दिनों अनन्या पांडे का नाम पापुलर एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है और इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

ananya panday

हालांकि दोनों ही अपने इस रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। अब हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने एक साथ रैंप वॉक किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें…

एक साथ देख यूजर्स हुए हैरान

ananya panday

दरअसल, हाल ही में अनन्या पांडे मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में पहुंची जहां पर उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ रैंप वॉक की। बता दे सब इस दौरान अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर शो के टॉपर भी रहे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों का एक-दूसरे के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। इनका स्टाइल भी काफी था जिसमें इनके लुक को भी काफी पसंद किया गया। शो में अनन्या और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ देखा गया तो हर कोई हैरान रह गया।

वहीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स ने जमकर पर लुटाया। हालांकि कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “मैं आदित्य को श्रद्धा के साथ देखना चाहता हूं।” एक ने कहा कि, “आदित्य इससे बेहतर डिजर्व करता है।” इसके अलावा एक ने कहा कि, “तौबा तौबा सारा मूड खराब कर दिया।”

ऐसे सामने आई थी दोनों की डेटिंग की खबर

ananya panday

बता दें, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरों दौरान सामने आई जब कॉफी विद करण-7 शुरू हुआ था। इस दौरान दोनों ने कुछ हिंट दिए थे जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों को कृति सेनन की दिवाली पार्टी में भी एक साथ देखा गया।

ananya panday

इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में भी यह दोनों एक साथ पहुंचे थे। इसके बाद से ही लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों एक दूसरे के प्यार में है। हालांकि अभी तक आदित्य और अनन्या की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button