बॉलीवुड

करिश्मा की प्रेम कहानी में मां बबिता ही बनी विलेन, नहीं बनने दिया ‘बच्चन’ परिवार की बहू

फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। करिश्मा कपूर ‘कपूर खानदान’ की पहली एकलौती लड़की है जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और फिर हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी।

karishma kapoor

दरअसल गुजरे दौर में कपूर खानदान की बहू बेटियों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की अनुमति नहीं थी। बता दें, करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के साथ हमेशा पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है। आज यानी कि 25 जून को करिश्मा कपूर अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

karishma kapoor

इस कारण टूट गया करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता
बता दें, करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसी बीच उनका नाम जाने-माने अभिनेता अजय देवगन के साथ जुड़ा है लेकिन दोनों का रिश्ता जल्दी ही टूट गया। इसके बाद करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन को डेट किया और दोनों करीब 5 साल तक एक दूसरे के साथ रहे।

karishma kapoor

बता दें, अमिताभ बच्चन की बेटी और अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन की शादी करिश्मा कपूर के बुआ के बेटे यानी कि राज कपूर के ग्रैंडसन निखिल नंदा (ऋतु नंदा के बेटे) से साल 1977 में हुई। इस दौरान अभिषेक और करिश्मा कपूर की पहली बार नजरें मिली थी।इतना ही नहीं बल्कि करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन कहा जाता है कि करिश्मा की मां बबीता कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं थी। हालांकि फिर भी अभिषेक और करिश्मा कपूर ने सगाई रचाई और इनकी सगाई बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रही।

karishma kapoor

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जिस दौरान करिश्मा और अभिषेक की सगाई हुई उस दौरान अभिषेक का कैरियर फ्लॉप था तो वहीं करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री थी। ऐसे में करिश्मा कपूर की मां इस रिश्ते से नाखुश थी। उन्हें डर था कि यदि अभिषेक बच्चन का करियर ऐसा ही रहा तो उनकी बेटी का क्या होगा? इसके अलावा वह और भी कई तरह की बातें सोचने लगी।

karishma kapoor

ऐसे में फिर उन्होंने सगाई के बाद बच्चन परिवार से अभिषेक की हिस्से वाली संपत्ति की मांग कर दी जिसके बाद दोनों परिवार में खटास आ गई और करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूट गई।

संजय कपूर के साथ भी सफल नहीं रही करिश्मा की शादी
सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई तो वहीं अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई। हालांकि करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो चुका है और अब दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं। करिश्मा दो बच्चों की मां है और वह अपने दोनों बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही है।

karishma kapoor

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button