दिलचस्प

सूखे पत्तों में घात लगाए बैठा है एक जानवर, सिर्फ बाज सी तेज नजर वालों को दिखेगा, दम है तो बताओ

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानि आंखों का धोखा हर किसी को हो सकता है। लेकिन जिसकी नजर और दिमाग दोनों शार्प होता है वह इसका शिकार नहीं होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़े पजल्स काफी चल रहे हैं। इनमें आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। इस तस्वीर में कोई बैकग्राउन्ड होता है, जिसमें कोई जानवर खोजना होता है।

अब ये जानवर आसपास के वातावरण में इस कदर घुलमिल जाता है कि उसे पहली नजर में देखना असंभव सा हो जाता है। इसलिए इस तस्वीर को बार-बार देखना पड़ता है। लेकिन कई बार देखने के बावजूद लोगों को वह नजर नहीं आता है। सिर्फ तेज दिमाग वाले ही इसे देख पाते हैं।

सूखे पत्तों में छिपा है एक जानवर, आपको दिखा?

इस तस्वीर को आप ध्यान से देखिए। इसमें आपको पेड़ पर लगे कुछ सूखे पत्ते दिखाई देंगे। लेकिन यहां पत्तों के अलावा एक छोटा सा जानवर भी छिपा बैठा है। अब आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और बताइए कि आपको इन सूखे पत्तों के बीच कौन सा जानवर दिख रहा है। यदि आप ने 10 सेकंड के अंदर ही सही जवाब दे दिया तो आपसे बड़ा जीनियस कोई नहीं है।

तो आपको कुछ दिखा क्या? नहीं? अरे जरा ध्यान से देखो ना। आपनी आंखों के सामने ही तो है। आराम से छिपकर बैठा है। चलिए हम आपको हिंट दे देते हैं। यह एक ऐसा जानवर है जो अपने आसपास के वातावरण के अनुसार अपना रंग बदल लेता है। जी हां आप ने सही समझा। हम यहां गिरगिट की बात कर रहे हैं। तो चलिए अब तो बताइए आपको कहीं गिरगिट दिखा क्या?

ये है सही जवाब

इन सूखे पत्तों को आप ध्यान से देखिए। यहां सेंटर के टॉप में आपको एक गिरगिट की आकृति दिखाई देगी। गिरगिट ने बड़ी ही चालाकी से अपने शरीर का रंग इन सूखे पत्तों की तरह कर लिया। ऐसा कर वह शिकारियों की नजर से बच जाता है। वहीं वह अपना शिकार भी इसी तकनीक से करता है। जब कोई कीड़ा मकोड़ा इसके नजदीक आता है तो वह अपनी लंबी जुबान बाहर निकाल उसे फटाक से गटक लेता है।

उम्मीद करते हैं कि आपको ये पहेली पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। जरा देखिए कि उनका दिमाग आपसे तेज है या धीमा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button