अन्य

अगर अपनी सेहत से है प्यार, तो भूलकर भी ना खाएं दही के साथ यह 4 चीज़ें

गर्मियों में ज्यादातर लोग दही का सेवन करना बहुत अधिक पसंद करते हैं और उससे बनी हुई चीजों का भी सेवन करते हैं बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह खाने के साथ दही का सेवन करते हैं दही का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है खासतौर से यह हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक साबित होता है दही में कैल्शियम से लेकर लिटिक एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है यह हमारी पाचन क्रिया को सुधारने में भी सहायक होता है परंतु कुछ चीजों के साथ दही का सेवन करना इसके विपरीत हो सकता है यानी आपको इसका गलत प्रभाव देखने को मिल सकता है दरअसल, यदि दही के साथ इन चीजों का सेवन किया जाए तो इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है क्योंकि इनको साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन निकलने लगते हैं जिसकी वजह से पेट में गड़बड़ी होना, उल्टी आना, जी मचलना जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दही के साथ किन 4 चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

दही के साथ ना खाएं यह 4 चीज़ें

दही के साथ आम

ज्यादातर लोग आम खाने के बहुत शौकीन होते हैं खासकर गर्मियों के मौसम में दही और आम यह दोनों ही चीजें बहुत आम है परंतु दही के साथ आम बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए अगर आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो इससे आपके शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं क्योंकि इन दोनों की तासीर एक दूसरे से उल्टी होती है दही ठंडा होता है और आम गर्म होता है इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें।

दही और चीज

दही के साथ चीज का सेवन नहीं करना चाहिए आयुर्वेद में भी यह दोनों चीजें एक साथ खाने से बिल्कुल मना किया गया है यदि आप इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

दही के साथ केले

आप भूल कर भी केले के साथ दही का सेवन ना करें अगर आप केले के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है अगर आपको खाना ही है तो दही खाने के पश्चात 2 घंटे बाद इसको खा सकते हैं।

दही के साथ उड़द की दाल

आप दही के साथ उड़द की दाल का सेवन भूलकर भी मत कीजिए क्योंकि उड़द की दाल के साथ दही का सेवन करने से यह जहर बन जाता है इसीलिए इन दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।

आजकल लोग अपने सेहत के प्रति काफी सतर्क दिखाई देते हैं यदि आप भी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो आपको उपरोक्त बताई गई बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए क्योंकि हमारा शरीर प्रकृति का दिया हुआ अनमोल खजाना है इसकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य बनता है यदि हमारे शरीर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी आती है तो इसकी वजह से हमें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना बहुत ही जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button