राशिफल

राशिफल 16 मई 2023: बजरंगबली की कृपा से 5 राशियों का दिन रहेगा खास, कम मेहनत में काम होंगे सफल

आज हम आपको मंगलवार 16 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर नजर आ रहा है। आप किसी काम को आसान करने के लिए किसी से सलाह लेंगे। पिछले समय से चली आ रही समस्याओं से आज छुटकारा मिल जाएगा। किसी बुजुर्ग की मदद से आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, जिससे मन का बोझ भी हल्का होगा। व्यापार में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और आप कुछ नया सीख सकते हैं। नौकरी और कारोबार को लेकर पहले बनाई गई योजना लाभदायक सिद्ध होगी। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने का योग हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बने हुए हैं। आप धन संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उनको प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप ऑफिस के काम जल्दी पूरे करने के बाद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यदि आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो यह अवश्य ही पूरा होगा। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करने के लिए आगे आएंगे। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य को उसकी जरूरत का सामान दे सकते हैं इससे आपको खुशी मिलेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। कार्यस्थल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। काम करने के नए तरीकों पर विचार कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद दे सकती है। इसके साथ ही जनता के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के साथ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। आप एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपको काफी दिनों से किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो आज उसका समाधान मिल जाएगा। परिवार और बिजनेस में आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप कोई पार्ट टाइम काम शुरू करने का सोच विचार कर सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप लगातार प्रयास करते रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। बैंक बैलेंस मजबूत होगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। अपने करियर के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना होगा। घर में भाई बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य व्यतीत होने वाला है। आप अपने माता-पिता के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। सरकारी मामलों में आपको लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, यात्रा जरूरी है तो वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button