बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, इन 7 सेलेब्स का पास है खुद का जेट

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी शान-शौकत की जिंदगी जीने के लिए भी जाने जाते हैं। इनके पास महंगे आलीशान घर होते हैं तो कई लग्जरी गाड़ियां भी होती है। इतना ही नहीं बल्कि सेलेब्स की हर एक चीज लग्जरी होती है। बता दें, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता और कलाकार हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है। आइए जानते हैं कौन है यह सितारे…

सलमान खान


बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बता दे करोड़ों की दौलत के मालिक सलमान खान के पास खुद का प्राइवेट जेट है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

salman khan

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के पास आलीशान बंगले ‘मन्नत’ के अलावा कई ऐसी लग्जरी चीजें हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत लगभग 350 करोड रुपए से भी अधिक बताई जाती है।

salman khan

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘शहंशाह’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के पास भी किसी चीज की कमी नहीं है। वह अभी भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव है और करोड़ों की कमाई करते हैं। बता दे अमिताभ बच्चन के पास भी खुद का प्राइवेट जेट है जिसके जरिए वह अक्सर सफर करते रहते हैं।

salman khan

अजय देवगन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दे अजय देवगन के पास भी हॉकर 800 नाम का प्राइवेट जेट है।

salman khan

अक्षय कुमार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार साल में सबसे अधिक फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। बता दे अक्षय कुमार करोड़ों की दौलत के मालिक होने के साथ-साथ 260 करोड रुपए के प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं।

salman khan

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी धाक जमा चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता। बता दे प्रियंका चोपड़ा के पास कई बेशकीमती चीजें हैं उनमें से एक उनका एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

salman khan

माधुरी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पास भी खुद का एक प्राइवेट जेट है। इसके अलावा भी माधुरी के पास करोड़ों की संपत्ति है और वह एक आलीशान जिंदगी जीती है।

salman khan

अनिल कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे जवां अभिनेता दिखने वाले अनिल कपूर के पास भी खुद का एक प्राइवेट जेट है और वह अक्सर इससे आना-जाना करते रहते हैं। बता दे जल्दी अनिल कपूर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगे।

salman khan

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क़्वीन कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पास भी करोड़ों की दौलत है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी के पास भी खुद का प्राइवेट जेट है।

salman khan

रितिक रोशन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और हैंडसम हंक कहे जाने वाले रितिक रोशन के पास भी खुद का प्राइवेट जेट है। रिपोर्ट की मानें तो रितिक का जेट 6 सीटर है। वह अक्सर अपने प्राइवेट जेट से सफर करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button