बॉलीवुड

कैमरे को देखते कार से टकराईं काजोल की बेटी न्यासा, यूजर्स ने लिए जमकर मजे : Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन पार्टियों की शौकीन है। न्यासा अक्सर पार्टी करना पसंद करती है, ऐसे में वह आए दिन चर्चा में भी रहती है। पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं जिसमें न्यासा अलग-अलग अंदाज में नजर आती है। हालाँकि न्यासा कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है। कभी वह अपने हैवी मेकअप लुक की वजह से सुर्ख़ियों का कारण बनती है तो कभी उनकी बोल्डनेस लाइमलाइट चुराती है।

nysa devgan

इसके अलावा इन सबके बीच में भी न्यासा देवगन के साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लगते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब गाड़ी से उतरते वक्त न्यासा देवगन का सिर गाड़ी में टकरा जाता है जिसकी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। तो आइए जानते हैं न्यासा से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ न्यासा का वीडियो
दरअसल, न्यासा देवगन हाल ही में भूमि पेडणेकर की बहन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी। इस बर्थडे पार्टी में न्यासा देवगन के अलावा कई बॉलीवुड स्टारकिड्स शामिल हुए। देखा जा सकता है कि, न्यासा इस दौरान ऑरेंज कलर का क्रॉप टॉप पहने हुए नजर आ रही है, साथ ही उन्होंने डेनिम जींस कैरी किया जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यासा ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है, वही न्यूड मेकअप के साथ उनके खूबसूरती और भी निखार गई है।

nysa devgan

जैसे ही न्यासा को देखा गया तो पैपराजी वाले उनकी तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान न्यासा अपनी कार से हड़बड़ी में उतर रही थी तभी अचानक उनका सिर कार से टकरा गया। हालांकि इस दौरान न्यासा ने बड़ी ही होशियारी से अपने आप को संभाला और शांत रहकर वहां से निकल गई।लेकिन इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


यूजर्स ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन
जैसे ही न्यासा देवगन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “ये हमेशा नशे में ही रहती है क्या? मां-बाप तो इतने अच्छे हैं।” एक ने कहा कि, “हर समय कैमरा लेके मुंह में घुस जाते हो तुम लोग। ऐसा तो होगा ही।” एक अन्य ने लिखा कि, “बेचारी ने कैमरे की वजह से सिर पर हाथ तक नहीं लगाया। दर्द तो हुआ होगा।”

एक अन्य ने लिखा कि, “ऐसा सबके साथ होता है, लेकिन तिल का ताड़ बना दिया तुम लोगों ने।” एक दूसरे ने कहा कि, “ओह बेचारी को कितनी जोर से लगी है।” एक दूसरे ने कहा कि, “इतना बड़ा हादसा बाप रे! एम्बुलेंस बुलाओ।” वहीं एक ने कहा कि, “मैं न्यासा की सराहना करती हू्ं कि कैसे उन्होंने खुद को कंट्रोल किया, जब कैमरामैन उन्हें रिकॉर्ड कर रहे थे।” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने ट्रोल करते हुए न्यासा को कमेंट्स किए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button