मनोरंजन

इन खूबियों के चलते अंबानी परिवार की बहू बनी श्लोका मेहता, लाइम लाइट से रहती है कोसों दूर

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से अपना इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने अपने बड़े बेटे अकाश अंबानी को कंपनी के बोर्ड का चेयरमैन बनाया है। ऐसे में हर तरफ आकाश अंबानी की चर्चा हो रही है। इसी बीच आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की भी चर्चा शुरू होने लग गई। आकाश अंबानी के बारे में तो बहुत लोग जानते हैं लेकिन श्लोका मेहता के बारे में कम ही जानते हैं। तो आइए जानते हैं श्लोका मेहता के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

एक ही स्कूल से पढ़े हैं श्लोका और आकाश
बता दें, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च साल 2019 को बेहद भव्य तरीके से हुई थी। इनकी शादी में व्यवसाय, बॉलीवुड, राजनीतिक दुनिया से जुड़ी कई तमाम हस्तियां शामिल हुई थी। गौरतलब है कि पिछले साल आकाश और श्लोका एक बच्चे के माता-पिता भी बन गए हैं। इनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।

shloka mehta

बता दें, श्लोका मेहता डायमंड कारोबारी रसैल मेहता की सबसे छोटी बेटी है। कहा जाता है कि, श्लोका मेहता अपने पापा की कंपनी में डायरेक्टर हैं और वह बिजनेस में भी मदद करती हैं।

shloka mehta

रसेल और मोना मेहता के 3 बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम विराज मेहता और बेटियों का दीया और श्लोका मेहता है। विराज की शादी ‘ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग’ कंपनी के मालिक भरत सेठ की बेटी निशा से हुई है। रिपोर्ट की मानें तो श्लोका आकाश को स्कूल के दिनों से जानती थी। वही उनकी बहन ईशा अंबानी से उनकी काफी अच्छी दोस्ती थी। ऐसे में उनकी धीरे-धीरे आकाश अंबानी से भी दोस्ती हो गई।

shloka mehta

श्लोका मेहता अंबानी ने अपनी पढ़ाई विदेशी यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उन्होंने अमेरिका में न्यूजर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। वहीं लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की फाउंडर हैं जिसके माध्यम से वह एनजीओ को हेल्प करती हैं।

वह अंबानी परिवार की सबसे बड़ी बहू होने के नाते काफी चर्चा में रहती है। हालाँकि उन्हें लाइम लाइट में रहने का कोई ख़ास शौक नहीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वह अपनी किसी तरह की तस्वीरें शेयर करना पसंद नहीं करती।

shloka mehta

अपनी सास नीता अंबानी से खास बॉन्डिंग रखती है श्लोका
बता दें, श्लोका मेहता की बॉन्डिंग अपनी सास नीता अंबानी से काफी अच्छी है। एक इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने अपनी बहू की तारीफ करते हुए कहा था कि, “आकाश के लिए श्लोका से अच्छी लड़की कोई नहीं सकती है। मैं श्लोका को तब से जानती हूं, जब वह 4 साल की थी। तब से लेकर आज तक श्लोका में काफी बदलाव हुए हैं।

shloka mehta

मगर उनके चहरे की मासूमियत अभी भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस बच्ची को मैं इतना पसंद करती हूं। वहीं आज मेरे घर की बहू है। मैं और पूरा अंबानी परिवार श्लोका का स्वागत करता है।” इसके अलावा उन्होंने बताया था कि, श्लोका काफी गंभीर स्वभाव की है। उन्हें रोमांटिक दुनिया से कोई खास लगाव नहीं है। हालांकि वह अपनी सास नीतू की तरह भगवान में काफी विश्वास रखती है।

shloka mehta

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button