बॉलीवुड

क्या अरुणिता-पवनदीप ने कर ली गुपचुप शादी? जाने आखिर कैसा है दोनों का रिश्ता

अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan and Arunita Kanjilal) इंडियन आडडल 12 की मोस्ट फेवरेट जोड़ी है। शो में दोनों का लव एंगल भी सामने आया था। इन दोनों को जब भी फैंस साथ में देखते हैं तो खुशी से झूम उठते हैं। शुरुआत में खबरें आ रही थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में कपल ने क्लियर किया था कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

क्या अरुणिता-पवनदीप ने कर ली गुपचुप शादी?

इस बीच कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखकर फैंस दंग रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि इन दोनों ने आखिर कब चोरी चुपके शादी कर ली। हालांकि जब हमने इन तस्वीरों की जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की शादी का असली सच।

आपको बता दें कि ऊपर जो तस्वीर आपको दिख रही है उसे देखकर एक पल के लिए कई लोग धोखा खा जाएंगे। वह इस पर यकीन कर लेंगे कि अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की शादी हो गई है। लेकिन सच तो ये है कि यह फोटो नकली है। उनके किसी फैन ने इस तस्वीर को बनाया है। बाद में ये तस्वीर वायरल हो गई। कइयों ने दोनों की शादी वाली बात को सच भी मान लिया। हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की। यहां तक कि दोनों एक दूसरे को डेट भी नहीं कर रहे हैं।

अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन बस आपस में अच्छे दोस्त हैं। चुकी फैंस को दोनों की जोड़ी पसंद आती है इसलिए मेकर्स इन्हें साथ में लेकर कई म्यूजिक वीडियो बनाते हैं। अरुणिता और पवनदीप को भी साथ काम करने से अच्छे खासे पैसे मिल जाते हैं। ऊपर से फैंस इनकी लोकप्रियता और भी बड़ा देते हैं। बस यही वजह है कि दोनों अपनी लव अफेयर्स की अफवाहों के बावजूद आज भी साथ में काम कर रहे हैं।

लेटेस्ट एल्बम में दिखे क्यूट

अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘कह दो’ सामने आ चुका है। इसमें एक बार फिर इस जोड़ी ने अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीत लिया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रही है। इस वीडियो की झलक संगीतकार सलीम मर्चेन्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salim Merchant (@salimmerchant)


वैसे आप दोनों को अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की जोड़ी कैसी लगती है? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button