बॉलीवुड

15 की उम्र में घर से भागकर पछताई थी ये एक्ट्रेस, बिना शादी हुई प्रेग्नेंट, करनी पड़ी 2 बार शादी

15 वर्ष की उम्र बड़ी नाजुक होती है। तब हम अपने किशोरावस्था में होते हैं। इस दौरान प्यार, गुस्से और नादान में कुछ ऐसे काम भी कर जाते हैं जिसका पछतावा हमे बाद में होता है। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री से मिलाने जा रहे हैं जो महज 15 वर्ष की उम्र में घर से भाग गई थी। इतना ही नहीं वह बिना शादी प्रेग्नेंट भी हो गई थी। फिर उन्हें आनन-फानन में शादी रचानी पड़ी।

15 साल की उम्र में घर से भागी

दरअसल हम यहां जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) है। टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल कर हर घर फेमस हुई पूजा इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। वह पवन सिंह के छठ गीत में नजर आई। उनका यह गाना दर्शकों को बड़ा पसंद भी आया। वैसे आज हम आपको पूजा की प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

पूजा बनर्जी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 15 साल की थी तो घर से भाग गई थी। उस दौरान उन्हें एक शख्स से इश्क हो गया था। वह उनके प्यार में पागल थी। तब उन्हें लगा यह शख्स ही उनकी पूरी दुनिया है। लेकिन घर छोड़ने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनका यह निर्णय गलत था। इस घटना के कई सालों बाद एक्टर कुणाल वर्मा पूजा की लाइफ में आए।

शादी के पहले हो गई थी प्रेग्नेंट

कुणाल और पूजा की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प रही। दोनों ने दो बार शादी की। दरअसल शादी के पहले ही पूजा प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसे में उन्होंने फटाफट कोर्ट मैरिज कर ली। तब इंडिया में लॉकडाउन भी चल रहा था। लेकिन बाद में कपल ने गोवा में धूमधाम से सभी रिश्तेदारों और दोस्तों संग दोबारा शादी की। शादी के महज कुछ महीने बाद ही पूजा ने एक बेटे को जन्म दिया।

पूजा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। वह 2011 से काम कर रही हैं। उनकी निखिल सिद्धार्थ के साथ फिल्म ‘वीडू थेड़ा’ काफी हिट हुई थी। फिर वह साउथ की कुछ और फिल्मों, हिंदी टीवी सिरियल्स और बंगाली फिल्मों में नजर आईं। वह सोशल मीडिया पर भी बड़ी एक्टिव रहती हैं। यहां उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यहां वे आए दिन फैंस के साथ हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

वैसे आपको पूजा बनर्जी का काम और लुक कैसा लगता है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button