मनोरंजन

रुतबे में नीता अंबानी से आगे हैं उनकी समधन, हर लुक में महारानी सी लगती है शैला मर्चेंट

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई काफी भव्य तरीके से की गई। इस सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए। सलमान खान से लेकर शाहरुख़ खान, गौरी खान, आर्यन खान, ऐश्वर्या रॉय और उनकी बेटी आराध्या, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर, तब्बू, जॉन अब्राहम समेत जैसे सितारों के नाम शामिल है। इसके अलावा राजनीति और व्यवसाय से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां भी दिखाई दी।

radhika merchant

सगाई से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। जहां राधिका मर्चेंट का लुक काफी चर्चा में रहा। वही नीता अंबानी ने भी महफिल लूट ली। इन सबके अलाव नीता अंबानी की समधन यानी कि राधिका मर्चेंट की मां शैला मर्चेंट भी कोई कम स्टाइलिश नहीं दिखाई दी थी। उनकी भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। तो आइए जानते हैं शैला मर्चेंट के बारे में…

radhika merchant

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शैला मर्चेंट ने अपनी बेटी राधिका की मेहंदी सेरेमनी में ब्लू कलर का कोट शर्ट पहना हुआ था जिसमें पेप्लम टॉप के साथ मैचिंग पेंट भी कैरी किया था। इस दौरान शैला मर्चेंट काफी यंग लुक में नजर आई और अपनी बेटी के साथ उन्होंने कई तस्वीरें क्लिक भी करवाई।

radhika merchant

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्टाइल के मामले में शैला मर्चेंट नीता अंबानी से भी आगे दिखाई दे रही है। उनके ज्यादातर लुक महारानियों जैसे लगे। इस दौरान उन्होंने खुद को काफी स्टाइलिश तरीके से रखा।

radhika merchant

इसके अलावा शैला मर्चेंट ने राधिका और अनंत की गोल धना सेरिमनी में सिल्क साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उनके लुक ने लाइम लाइट लूट ली। वह हल्दी से लेकर मेहँदी सेरेमनी तक हर एक लुक में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आई।

radhika merchant

इसके अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी के दौरान वह पिंक कलर का बांधनी सूट पहना हुआ नजर आई थी। इस दौरान उनकी ख़ूबसूरती देखने लायक थी, क्योंकि उनकी फिटनेस से लगता नहीं कि, वह 2 जवान बेटियों की मां है।

radhika merchant

बता दें, शैला मर्चेंट हेल्थ केयर के सीईओ वीरेंद्र मर्चेंट की पत्नी है। शैला मर्चेंट करीब 14 कंपनियों की डायरेक्टर है। इन दोनों की दो बेटियां जिनका नाम अंजली और राधिका मर्चेंट है। अंजलि बड़ी बेटी है जिनकी पहले ही शादी हो चुकी है और वह इन दिनों प्रेग्नेंट है। बता दें, अंजलि की शादी 2020 में ‘वटली’ के फाउंडर अमन मजीठिया से हुई थी। वही छोटी बेटी राधिका मर्चेंट की शादी अंबानी परिवार में होने वाली है।

radhika merchant

बता दें, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे, इसके बाद इन्होंने बीच में एक-दूसरे को डेट किया और अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button