बॉलीवुड

शादी के तुरंत बाद एक-दूसरे से अलग हो गए थे आलिया-रणबीर? अभिनेता ने किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर आए दिन चर्चा में रहते हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी रचाई है। शादी से पहले करीब 5 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद ही शादी में बंधने का फैसला किया गया।

alia and ranbir

बता दें, रणबीर और आलिया की शादी को करीब 2 महीने हो चुके हैं और इसी बीच रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि आलिया से शादी रचाने के बाद उनकी जिंदगी में कितना बदलाव आ गया है। आइए जानते हैं अभिनेता ने इसके बारे में क्या कहा?

आलिया से शादी के बाद कितनी बदल गई रणबीर की जिंदगी?

बता दें, रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल साल 2022 को बड़ी धूमधाम तरीके से अपनी शादी की। इस दौरान उनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कुछ चुनिंदा सितारे शामिल हुए थे। इसके अलावा पूरा कपूर और भट्ट खानदान शामिल रहा। वही सोशल मीडिया पर भी रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें काफी पसंद की गई।

alia and ranbir

जहां आलिया ने दुल्हन लुक में महफिल लूट ली तो वही रणबीर कपूर भी काफी आकर्षण लगे थे। शादी के बाद से ही रणबीर और आलिया अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में जुट गए थे। जहां रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग के लिए पहुंच गए थे तो वहीं आलिया भी अपनी आने वाली फिल्म में बिजी हो गई थी।

alia and ranbir

अब इसी बीच हुए इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से आलिया संग शादी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “इतना बड़ा कोई बदलाव नहीं आया है। हमने सोचा था कि हम शादी कर लेंगे सो हमने कर ली। हमारे कुछ कमिटमेंट्स भी थे। शादी के अगले ही दिन हम दोनों काम पर निकल गए।

आलिया अपने शूट पर निकल गई थीं और मैं भी मनाली। जब वो लंदन से वापस आती हैं और मेरी फिल्म ‘शमशेरा’ रिलीज होती है, तो हम एक हफ्ते की छुट्टी लेने की सोच रहे हैं। हमें अभी भी एहसास नहीं हुआ है कि हम शादीशुदा हैं।”

alia and ranbir

आलिया और रणबीर कपूर की अपकमिंग फ़िल्में

बात की जाए दोनों कलाकारों की फिल्मों के बारे में तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएगी। इस फिल्म में वह जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में होंगी।

alia and ranbir

इसके अलावा के आलिया के खाते में पति रणबीर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ शामिल है। दोनों पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास फिल्म ‘डार्लिंग’ और ‘जी ले जरा’ भी है। फिल्म ‘जी ले जरा’ में वह मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी।

वहीं बात की जाए रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। दोनों ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है और पिछले दिनों इनके शूटिंग के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। इसके अलावा रणबीर कपूर जल्द ही लव रंजन की अंटाइटल फिल्म में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर होगी। उनके खाते में फिल्म ‘शमशेरा’ भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button