राशिफल

राशिफल 21 अप्रैल 2023: आज मां लक्ष्मी की कृपा से 4 राशि वाले होंगे मालामाल, जीवन में आएगा सुख

आज हम आपको शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत से उचित सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उन्हें मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे कर देंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिल सकता है। धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे हर काम में आपको निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। निवेश के मामले में नई प्लानिंग करेंगे। बेवजह किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी मत कीजिए, नहीं तो मानसिक तनाव रह सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। खानपान पर पूरा नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें। पिताजी की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की जरूरत है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। मनोरंजन के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी करने के लिए मार्केट जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से व्यवसाय में भी लाभ होगा। निजी रिश्तो में नयापन आएगा। परिवार के बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला आप सोच विचार करने के बाद ही लें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपका मान-सम्मान दिलाएगी। आप अपनी चतुराई से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आज आपके संपर्क कुछ अच्छे लोगों से हो सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार के कारण आप काफी चिंतित नजर आएंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि विषम परिस्थितियों में आप अपने ऊपर धैर्य बनाए रखें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आप अपनी कड़ी मेहनत से अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। अचानक घर में कोई खास मेहमान आ सकता है, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ जाएंगी। आप कठिन स्थिति का डटकर सामना करेंगे। महत्वपूर्ण फैसले जल्दीबाजी में मत लीजिए। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों को बहुत ही जल्द सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दोस्तों का सहयोग मिलता रहेगा। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आप बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। जीवनसाथी के अच्छे स्वभाव को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। आप अपने जीवन में कुछ नयापन महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button