राशिफल

राशिफल 8 मार्च 2023: होली पर बना दुर्लभ योग, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मत

आज हम आपको बुधवार 8 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ साबित होगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि की जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। होली के बाद आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अगर आपने पहले पैसा निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप कुछ नई योजनाओं पर काम करने की सोच सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आजा आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। घर का काम भी शुरू कर सकते हैं। कैरियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दैनिक व्यापारी के लिए यह समय बहुत अच्छा साबित होगा। इस समय आपको कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे, जिससे मानसिक बोझ भी हल्का होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपकी किस्मत मेहरबान रहेगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार सहित समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपने प्रयासों से हर तरफ से सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। धन लाभ के शुभ संकेत मिल रहे हैं। आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। आज आपको मन मुताबिक कामयाबी मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करना लाभदायक साबित होगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। यदि आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा जरूर कीजिए। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। यदि नौकरी में कोई परेशानी चल रही है, तो उससे भी छुटकारा प्राप्त होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे और सफलता भी मन के अनुसार मिलेगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज व्यापार या व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। राजनीति की ओर रुझान रखने वाले या इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन काफी अच्छा नजर आ रहा है। लेखकों को महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में पूरा मन लगेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपनी मेहनत से सभी कामों को सफल करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आपको लाभ मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कोई उत्साहवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अचानक घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता के कारण बन सकते हैं। इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक नजर आ रहा है। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। मधुर वाणी से हर किसी का दिल जीत सकते हैं। घर परिवार में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बनी हुई है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पैसों को लेकर किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button