राशिफल

बुध चल रहे उल्टी-सीधी चाल, कौन सी राशि के लोग रहेंगे भाग्यशाली, जानिए सभी राशियों का हाल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। जैसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल होती है उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 26 मई को मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं और यह 3 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं 30 मई को बुध उल्टी चाल से वापस वृषभ राशि में आ जाएंगे। इसके बाद वह मिथुन राशि में आएंगे।

आपको बता दें कि मिथुन राशि में पहले से ही मंगल ग्रह मौजूद हैं। इसकी वजह से दो ग्रहों का मिथुन राशि में संयोग बन रहा है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध की उल्टी-सीधी चाल की वजह से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं बुध की उल्टी-सीधी चाल की वजह से आपकी राशियों पर कैसा असर रहने वाला है।

आइए जानते हैं बुध की उल्टी-सीधी चाल का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस अवधि के दौरान आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। कैरियर के क्षेत्र में प्रगति हासिल करेंगे। आसपास के लोगों की पूरी मदद मिलेगी। लव लाइफ की परेशानियां दूर हो सकती हैं। पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज चुकाने में आपको कामयाबी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि वाले लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखने वाले हैं। आर्थिक रूप से आपको मुनाफा मिलने के योग हैं। हर क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ा गिरावट देखने को मिल सकता है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए यह बदलाव अच्छा साबित होगा। कैरियर के क्षेत्र में प्रगति हासिल करेंगे। मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी कामकाज आसानी से पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके हाथ लग सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को हर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। इस समय के दौरान भारी मात्रा में आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों का इस दौरान कार्य क्षेत्र में सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपको सफलता मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे, जिससे आपको फायदा मिल सकता है। संपत्ति में निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को सुरक्षित बनाने में आप सफल हो सकते हैं। धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में प्रेम, रोमांस बना रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। निवेश संबंधित योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को प्रगति हासिल होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी मजबूत रहेगी। निजी जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

मीन राशि वाले लोग अपने घरेलू जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे की परवाह करते हुए नजर आएंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है, संपत्ति के कामों में लाभ मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार के सिलसिले में आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। आप हर कार्य सोच समझकर कीजिए, इससे आपको सफलता मिलने की अधिक उम्मीद है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। कुछ बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। आप थोड़ा खुद को अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आप किसी भी बहसबाजी को बढ़ावा मत दीजिए। कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

सिंह राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप कुछ रिश्तो में उलझन महसूस कर सकते हैं, आप उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। दोस्तों से मिलना-जुलना होता रहेगा। इस समय के दौरान आपकी अधूरी इच्छाएं धीरे-धीरे पूरी हो सकती हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आप दान-पुण्य के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा, जिसमें आपको मुश्किल हो सकती है। आपको सकारात्मक बने रहने की कोशिश करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद हो सकता है। आप एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान करें।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी से बहसबाजी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा और एक-दूसरे को पूरी तरह से समझने का प्रयास कर सकते हैं। दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button