राशिफल

आज भौम प्रदोष व्रत पर बने दो शुभयोग, इन 3 राशियों की खोल देगा किस्मत, होगा धन लाभ

ग्रह-नक्षत्र लगातार अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं।

आपको बता दें कि आज भौम प्रदोष व्रत है इस दिन भगवान शिव के साथ महावीर हनुमान जी की पूजा करके भक्त इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सिद्ध योग के बाद साध्य योग का निर्माण हो रहा है। यह दोनों ही शुभ योग माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं यह दोनों शुभ योग किन राशि वालों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे।

आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का किन राशि वालों को मिलेगा लाभ

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव शानदार रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी हुई कई जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को आसानी से पूरे कर सकते हैं। शुभ योग की वजह से आर्थिक मुनाफा मिलेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम को देखकर काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपको काम के नए अवसर बहुत ही जल्द प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों की किस्मत प्रबल रहेगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलने के योग हैं। आप पैसों से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको फायदा मिलेगा। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। किस्मत के सहारे आपको कई बेहतरीन फायदे मिलने वाले हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल रहेगा। कोई महत्वपूर्ण योजना असफल हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल हो सकते हैं। कई क्षेत्रों से आपको शुभ समाचार मिलने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसका फल अवश्य प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिला-जुला रहने वाला है। किसी दूर रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा। परिवारिक वाद-विवाद से बचने की कोशिश कीजिए। किसी भी मामले को आप बातचीत से सुलझाने का प्रयत्न करें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक सफलता के नए मौके हाथ लग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करनी चाहिए। धन से जुड़ी हुई परेशानी लगी रहेगी। आप के कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते अटक सकते हैं। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अचानक धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज में उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। घर के किसी काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अचानक सफलता के मौके हाथ लग सकते हैं इसलिए इसका फायदा उठाना चाहिए। कामकाज में मेहनत अधिक होने के कारण स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय फेरबदल वाला रहेगा। आप कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। आपको अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना विलंब हो सकती है। ऑफिस में प्रमोशन मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button