मनोरंजन

किसी फिल्म से कम नहीं है शशि कपूर की प्रेम कहानी, विदेशी लड़की से शादी करने वाले थे पहले एक्टर

कपूर खानदान के बेटे और द लीजेंड एक्टर शशि कपूर ने 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 18 मार्च 1938 को जन्मे शशि कपूर फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने पहली बार किसी फॉरेनर्स से शादी रचाई थी। शशि कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। कहा जाता है कि वह इस विदेशी लड़की को उस दौरान दिल दे बैठे थे जब वह एक नाटक देखने के लिए आई थी। आइए जानते हैं शशि कपूर की प्रेम कहानी के बारे में..

shashi kapoor

ऐसे शुरू हुई थी विदेशी लड़की के साथ शशि कपूर की प्रेम कहानी

बता दें, शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। जब वह 10 साल के थे तब उन्होंने फिल्म ‘आग’ में अपने भाई राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने बतौर बाल कलाकार ही 4 फिल्में की और यहीं से उनके मन में फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने की लालसा जगी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

shashi kapoor

बता दें, 50 के दशक में जब शशि कपूर अपने पिता के साथ पृथ्वी थिएटर में काम करते थे, उसी दौरान एक विदेशी लड़की से उनकी मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट की माने तो उनका प्ले कोलकाता में चल रहा था।

यहां पर हर रोज एक विदेशी लड़की इस नाटक को देखने आती थी। कहा जाता है कि जैसे ही शशि कपूर ने इस विदेशी लड़की को देखा तो वह अपना दिल दे बैठे और पत्नी बनाने का फैसला कर लिया। इस लड़की का नाम जेनिफर केंडल है जो आगे जाकर उनकी पत्नी बनी।

shashi kapoor

हालांकि इससे पहले उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े। जेनिफर से मुलाकात करने के लिए शशि कपूर ने अपने कजिन भाई से गुजारिश की थी।

फिर दोनों की मुलाकात हुई, इसके बाद में शशि कपूर ने जेनिफर की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और जेनिफर ने भी फिर धीरे-धीरे उनके साथ कई नाटकों में काम किया। इसके बाद इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई और फिर शशि ने अपने बड़े भाई शम्मी कपूर को अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया।

पिता के खिलाफ जाकर शशि ने रचाई थी शादी

दरअसल, शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर से डरते थे। ऐसे में उन्होंने अपने बड़े भाई से इस बात को साझा किया लेकिन पृथ्वीराज को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वह नहीं चाहते थे कि कोई विदेशी महिला उनके घर की बहू बने। हालांकि शशि कपूर ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी रचा ली। इसके बाद उनके घर 3 बच्चों का जन्म हुआ जिनका नाम कुणाल, करण और संजना है।

shashi kapoor

बता दे जेनिफर खुद भी एक मशहूर एक्ट्रेस थी लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। इसका एक कारण यह भी था कि कपूर परिवार में उस दौरान बहू-बेटियों को काम करने की इजाजत नहीं थी। वहीं साल 1984 में कैंसर की वजह से जेनिफर इस दुनिया को अलविदा कह गई। तो वही शशि कपूर ने 4 दिसंबर 2017 कोई दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button