राशिफल

राशिफल 5 फरवरी 2023: सूर्य देव 4 राशियों पर करेंगे कृपा, बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं, सपने होंगे पूरे

आज हम आपको रविवार 5 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

 

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियां अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक विषयों को लेकर थोड़ा विचारवान रहना होगा। करियर से जुड़े हुए लोगों को अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। शरीर में थकान अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से पूरी मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। जरूरी काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कोई नया व्यापार शुरू करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपनी संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। आज आपकी कोई मनपसंद इच्छा पूरी होगी, जिसके कारण आप और आपके परिवार के सदस्य बेहद खुश रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। युवा वर्ग करियर को लेकर एक्टिव नजर आएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को अभी कुछ समय और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तब इनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना मत भूलिए। किसी से बहसबाजी मत कीजिए नहीं, तो विवाद हो सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आएंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं और उसे तुरंत लागू करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है इसलिए आप इसे हाथ से जाने मत दीजिए। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने अटके हुए कामों को सफल करने में कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जो लोग व्यापार में बदलाव करने की सोच रहे हैं, वह योजनाएं बना सकते हैं लेकिन क्रियांवित आज के बाद करना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन जायजाद के मामलों में लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button