बॉलीवुड

बॉलीवुड का वो सिंगर जो पिता की मौत के बाद पहनता है मां का मंगलसूत्र, भावुक कर देगी वजह

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई पुरुष होगा जो अपने गले में मंगलसूत्र पहनता होगा। सोने की चेन या चांदी की चेन पहनना तो आम बात है लेकिन क्या आपने कभी यह सुना कि किसी लड़के ने अपनी मां का मंगलसूत्र पहना हो। लेकिन आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े एक ऐसे मशहूर सिंगर के बारे में जो हर वक्त और हर पल अपनी मां का मंगलसूत्र गले में पहने हुए नजर आते हैं। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?

palash sen

मां के बहुत करीब है पलाश सेन
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर पलाश सेन के बारे में जो हर परफॉर्मेंस के दौरान अपने गले में मां का मंगलसूत्र पहने हुए दिखाई देते हैं। इसके पीछे की खास वजह भी है। बता दे खुद पलाश सेन ने एक इंटरव्यू के दौरान इसको पहनने की वजह को भी बताया था।

palash sen

पलाश के मुताबिक, वह अपनी मां को बहुत प्यार करते हैं। लेकिन जब उनकी पिता ने इस दुनिया को अलविदा कहा तो वह बुरी तरह टूट गए थे। वहीं उनकी मां भी काफी दुखी हो गई थी। इसके बाद पलाश सेन ने कुछ ऐसा किया कि वह अपनी मां का मंगलसूत्र पहनने लगे।

क्यों पहनते हैं मंगलसूत्र?
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान पलाश सेन ने मंगलसूत्र पहनने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि, पिता की मौत के बाद मां ने मंगलसूत्र पहनना बंद कर दिया था इसलिए उन्होंने ब्लैसिंग्स के तौर पर पहन लिया।

“मेरी मां के पास एक मंगलसूत्र था, लेकिन पिता की मौत के बाद उन्होंने पहनना बंद कर दिया। मैंने मां का वो मंगलसूत्र पहनना शुरू कर दिया। मैं इसे पहनता हूं, मैं इसे अपनी स्टेज परफॉर्मेंस पर जरूर पहनता हूं। मुझे ऐसा लगता है जैसे उनका आशीर्वाद हर समय मेरे साथ है। मैं मंगलसूत्र के साथ एक खरतूस भी पहनता हूं, जो मैं मिस्र से ले आया हूं। इसमें मेरे माता-पिता के नाम मिस्र के चित्रलिपि में दोनों ओर बने हैं।”

palash sen

अपनी मां के बारे में बात करते हुए पलाश ने बताया कि, “जब विभाजन हुआ तब वह 8 साल की थी। वह लाहौर से जम्मू तक पैदल चली थीं क्योंकि आठ साल की अकेली चार साल के बच्चे की देखभाल कर रही थीं। वे दोनों सीमा पार से अकेले जम्मू चले गए। वह बहुत मजबूत थी। वह एक ऐसे स्कूल में गईं जहां केवल लड़के थे क्योंकि उस समय जम्मू-कश्मीर में लड़कियों का कोई स्कूल नहीं था। वह 17 साल की थी जब उन्होंने अपना घर छोड़ा और लखनऊ से एमबीबीएस किया।”

palash sen

साल 2001 में शुरू किया एक्टिंग करियर
बात की जाए पलाश सेन करियर के बारे में तो उन्होंने साल 1998 में अपना ‘बैंड यूफोरिया’ की शुरुआत की जो मशहूर बैंड है। पलाश के बैंड ने अब तक ‘मेरी’, ‘अब ना जा’, ‘धूम पिचक धूम’, ‘आना मेरी गली’, ‘सोनेया’, ‘महफूज’ जैसे शानदार गाने दिए। इसके अलावा साल 2001 में रिलीज हुई मेघना गुलजार की फिल्म ‘फिलहाल’ से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी की। इस फिल्म में वह मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और तब्बू के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button