बॉलीवुड

इंडस्ट्री की वो 5 शादियां जो केवल महीने भर ही चली, कपल नहीं निभा पाए जीवनभर का साथ

फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते टूटना और जुड़ना आम बात है। यहां पर पलक झपकते ही रिश्ते टूट जाते हैं तो बन भी जाते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल है जिन्होंने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

तो वहीं कुछ कपल ऐसे हैं जिन्होंने डेटिंग के बाद शादी भी की लेकिन इनकी शादी सफल नहीं हो पाई और कुछ ही दिनों बाद एक-दूसरे से अलग हो गए। आज हम आपको बताएंगे इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे ही कपल के बारे में जिन्होंने शादी करने में काफी जल्दबाजी की और कुछ दिनों बाद ही इनका रिश्ता टूट गया। तो आइए जानते हैं कौन सी ये जोड़ियां?

रेखा और मुकेश अग्रवाल

mukesh

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का। रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई थी। लेकिन 11 महीने के बाद ही उनकी शादी हमेशा के लिए टूट गई। दरअसल रेखा से शादी करने के 11 महीने बाद मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। ऐसे में रेखा की शादी हमेशा के लिए टूट गई।

इसके बाद रेखा का कई लोगों से अफेयर रहा हालांकि उन्होंने किसी से शादी नहीं की। वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ उनका अफेयर आज भी चर्चा में रहता है। हालांकि यह दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां अमिताभ की शादी जया भादुरी से हो गई तो वही रेखा अभी तक सिंगल है।

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा

mukesh

इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता पुलकित सम्राट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दे पुलकित सम्राट ने साल 2014 में श्वेता रोहिरा के साथ शादी रचाई थी, लेकिन शादी के 11 महीने बाद ही इनका रिश्ता टूट गया। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि पुलकित सम्राट का इंडस्ट्री के अन्य अभिनेत्री से भी अफेयर था। ऐसे में इन दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा

mukesh

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपने निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। बतादे करण की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी लेकिन 10 महीने बाद इनकी शादी टूट गई। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट से शादी रचाई लेकिन यह भी महज 2 साल के भीतर ही टूट गई। करण सिंह ग्रोवर ने पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु से तीसरी शादी रचाई है और इन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम देवी है।

सारा खान और अली मर्चेंट

mukesh

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा सारा खान का भी रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल सारा खान ने बिग बॉस 4 में शो के अंदर ही एक्टर अली मर्चेंट के साथ शादी रचा ली थी, लेकिन जब यह दोनों बिग बॉस के घर से बाहर आए तो 2 महीने के बाद ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

स्नेहा वाघ

sneha wagh

‘वीर की अरदास वीरा’ में नजर आने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस स्नेहा वाघ की शादी भी चंद दिनों में ही टूट गई थी। स्नेहा की पहली शादी अविष्कार दार्वेकर से हुई। हालाँकि कुछ समय के बाद एक्ट्रेस की ये शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी से दूसरी शादी की। लेकिन उनकी ये शादी भी महज 8 महीनों बाद ही टूट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button