बॉलीवुड

हूबहू रीना रॉय की तरह दिखती है सोनाक्षी? पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रहा था रीना संग अफेयर

80 के दशक में हिंदी सिनेमा में राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है। वहीं नागिन के किरदार से उन्हें काफी पॉपुलरटी हासिल हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि करियर की शुरुआत में रीना रॉय फिल्म इंडस्ट्री की एक हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस रही थी जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बता दे रीना रॉय हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है।

sonakshi sinha

वहीं मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा। इतना ही नहीं बल्कि जब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बड़ी हुई तो उनकी शक्ल काफी हद तक रीना रॉय से मिलती जुलती है।

ऐसे में कई बार यह सवाल उठाया गया कि क्या सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय की बेटी है? वहीं सोशल मीडिया पर इस तरह के कई सवाल किए गए। वही रीना रॉय का इस बारे में कुछ और ही कहना था। आइए जानते हैं रीना रॉय ने क्या कहा था?

sonakshi sinha

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने किया था एक-दूसरे को डेट

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने अपने करियर में एक साथ करीब 16 फिल्मों में काम किया था और दर्शकों को यह जोड़ी काफी पसंद थी। इतना ही नहीं बल्कि इन फिल्मों में काम करने के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर परवान चढ़ा। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। यह जोड़ी उस दौर में इतनी हिट थी कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर इस जोड़ी के साथ काम करना चाहते थे।

sonakshi sinha

कई सालों तक एक दूसरे के साथ प्यार में रहने के बाद फिर शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के साथ शादी रचा ली। लेकिन कहा जाता है कि शादी के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेत्री रीना रॉय को डेट करते थे और दोनों की मुलाकात भी होती थी।

ऐसे में जब उनके घर सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ तो लोगों ने सोनाक्षी को शत्रु और रीना की बेटी ही बताया। इतना ही नहीं बल्कि कई तस्वीरों में सोनाक्षी की शक्ल हूबहू रीना रॉय जैसी लगी तो लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए।

sonakshi sinha

हालांकि खुद सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय इस बात को कई बार खारिज कर चुकी है। रीना रॉय ने कहा था कि, सोनाक्षी बिल्कुल अपनी मां पूनम सिन्हा जैसी दिखाई देती है। इसके अलावा उन्होंने ये तक कहा था कि फिल्म दबंग में सोनाक्षी का इंडियन लुक दिखाया गया था और हमारा चेहरा मिलने की वजह यही वजह हो सकती है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा भी इस बात को कई बार बकवास बता चुकी है।

sonakshi sinha

शत्रुघ्न सिन्हा से शादी करना चाहती थी सोनाक्षी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा से बेइंतहा मोहब्बत करती थी। इतना ही नहीं बल्कि कई बार वह शत्रुघ्न सिन्हा को पहली पत्नी पूनम को तलाक देने की भी बात कहती थी।

हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने रीना रॉय से दूरी बना ली थी। इसके बाद रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी रचा ली। हालांकि रीना और मोहसिन का रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और साल 1990 में उन्होंने तलाक ले लिया।

sonakshi sinha

बता दे एक इंटरव्यू के दौरान खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय संग अपने रिश्ते पर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, “रीना के साथ मेरा रिश्ता पर्सनल रहा। लोग कहते हैं कि शादी के बाद मेरी भावनाएं रीना के लिए बदल गई।

मैं खुशनसीब हूं कि रीना ने अपनी जिंदगी के 7 साल मुझे दिए हैं।” वहीं बात की जाए रीना रॉय के वर्क फ्रंट के बारे में तो आखरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में नजर आई थी। उन्होंने अपने करियर में करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

sonakshi sinha

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button