बॉलीवुड

भावुक कर देगी आथिया की शादी ये तस्वीरें, पिता सुनील शेट्टी हुए इमोशनल तो भाई ने निभाई ये रस्म

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने 23 जनवरी को एक दूजे के साथ सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तक छाई हुई है। बता दे बेटी आथिया की शादी में सुनील शेट्टी काफी भावुक होते हुए नजर आए तो वही मां माना की आंख से आंसू छलकते भी दिखाई दिए। कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसे देखने के बाद कोई भी भावुक हो सकता है।

athiya shetty

वायरल इस पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी केएल राहुल और बेटी आथिया के ऊपर फूल बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में केएल राहुल के माता-पिता भी दिखाई दिए।

athiya shetty

इसके बाद सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने अपनी बेटी को गले लगा कर विदा किया। देखा जा सकता है कि इस दौरान सुनील शेट्टी थोड़े भावुक होते हुए दिखाई दिए तो वही माना की आंखों में भी आंसू छलक रहे हैं।

athiya shetty

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी को केवल एक ही बेटी है जिसके वह बहुत करीब है। शादी के बाद सुनील शेट्टी काफी खुश हो दिखाई दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि, “थामने के लिए एक हाथ और यकीन करने की वजह। क्योंकि कभी-कभी सही जगह एक इंसान, प्यार और विश्वास होता है। बधाई हो मेरे बच्चो। भगवान कृपा बनाए रखें।”

आथिया शेट्टी अपने भाई अहान के भी काफी करीब है। दोनों भाई बहन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। शादी के बाद अहान शेट्टी ने भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। देखा जा सकता है कि इस दौरान अहान शेट्टी अपनी बहन की शादी में मंडप में बैठकर कुछ रीति रिवाज निभा रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने कुछ चुनिंदा तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, “मैं आप दोनों से बेहद प्यार करता हूं। आप सभी के लिए साथ-साथ प्यार और खुशियों की कामना करता हूं।”

athiya shetty

बता दे अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर हुई। इस दौरान कुछ चुनिंदा रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शादी पूरी होने के बाद सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी मीडिया से मिलने के लिए भी आए थे और इस दौरान उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया और पैपराजी को मिठाइयां भी बांटी।

athiya shetty

बता दें आथिया शेट्टी ने जहां हीरो, मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में काम किया तो वहीं साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘तड़प’ अहान शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button