बॉलीवुड

मैंने उसे दामाद नहीं स्वीकारा… केएल राहुल संग बेटी की शादी कराने के बाद सुनील शेट्टी का बयान!

फिल्म ‘हीरो’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी रचा ली है। दोनों काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी बीच 23 जनवरी 2023 को एक शादी के बंधन में बंध गए। बता दे आथिया और केएल राहुल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। वही उनके पिता सुनील शेट्टी काफी खुश नजर आए और इसी बीच उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जो सुर्खियों का कारण बन गया। तो आइए जानते हैं सुनील शेट्टी ने ऐसा क्या कहा?

kl rahul

बेटी की शादी के बाद क्या बोले सुनील शेट्टी?
बता दें कि केएल राहुल और आथिया ने अपने पिता सुनील शेट्टी के 17 साल पुराने खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लिए। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी में कुछ चुनिंदा मेहमान को ही शामिल किया था। वही बेटी की शादी पर सुनील शेट्टी काफी भावुक होते दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने पैपराजी को मिठाई भी बांटी। इस दौरान वह अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ मीडिया के सामने आए थे जहां पर उन्होंने केएल राहुल को दामाद नहीं बल्कि बेटा बताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “अहान मेरा बेटा है और उसी तरह केएल राहुल मेरा दामाद नहीं बल्कि मेरे बेटे की तरह है। इसमें ससुर दमाद जैसा सीन ना ही रहे तो ठीक है। मैंने हमेशा पिता का रोल अच्छे से निभाया है। अब इन दोनों की शादी हो चुकी है और मैं आधिकारिक तौर पर ससुर बन गया हूं।” इस दौरान सुनील थोड़े भावुक होते हुए भी नजर आए।

4 साल एक दूजे को डेट कर रहे थे राहुल और आथिया
बता दें राहुल और आथिया की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। यहां से इन दोनों के बीच दोस्ती हुई है और इनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। इसके बाद लगभग 4 साल तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया। हालांकि अभी डेटिंग पर बात नहीं की। इसके बाद इन्होंने सीधे शादी की और मीडिया के सामने आए।

kl rahul

शादी में आथिया ने पेस्टल पिंक कलर के हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। बता दें आथिया के लहंगे को फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इसे बनाने में लगभग 10000 घंटे लगे, वहीं केएल राहुल आइवरी शेरवानी और मैचिंग दोशाला में नजर आए थे जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दिए। रिपोर्ट की माने तो आथिया और राहुल फिलहाल हनीमून के लिए नहीं जा पाएंगे।

kl rahul

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button