अध्यात्म

गुरुवार के ये विशेष उपाय, आपका कर सकते हैं भाग्य परिवर्तन, विष्णु भगवान का बरसेगा आशीर्वाद

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जिसका इस्तेमाल करके व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है, आज हम आपको गुरुवार के उपाय के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप गुरुवार के दिन कुछ साधारण से उपाय करते हैं तो इससे आपको कई प्रकार के लाभ मिलेंगे, इन उपायों को करने से आपकी ज्ञान बुद्धि का विकास होगा और भगवान विष्णु जी के आशीर्वाद से आपके जीवन की परेशानियां जल्द से जल्द दूर हो सकती है।

अगर किसी व्यक्ति को अपने भाग्य का साथ नहीं मिल पा रहा है तो गुरुवार के दिन कुछ साधारण से उपाय अवश्य करें, यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं, इसके अलावा किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है तो ऐसे में भी वह उपाय कर सकते हैं।

आइए जानते हैं गुरुवार के इन विशेष उपायों के बारे में

  • ज्योतिष शास्त्र में इस बात को बताया गया है कि गुरुवार के दिन महिलाएं व्रत अवश्य करें, गुरुवार का व्रत करने से कई प्रकार के विशेष फल मिलते हैं, वैसे गुरुवार का व्रत सभी लोगों को करना चाहिए।
  • आप गुरुवार के दिन पीले रंगों का अधिक से अधिक इस्तेमाल कीजिए, अगर आप गुरुवार के दिन पूजा कर रहे हैं तो पूजा के दौरान पीले रंग के फूल, चने के दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं, आप इस दिन पीले कपड़े धारण करें और पीले चंदन का इस्तेमाल कीजिए।

  • कोई भी पूजा पाठ किया जाता है तो उसमें केला का इस्तेमाल अवश्य किया जाता है, परंतु गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है और इस दिन इनकी पूजा में केला अर्पित किया जाता है, इसलिए अगर कोई व्यक्ति गुरुवार का व्रत कर रहा है तो वह इस दिन केला ना खाएं।
  • गुरुवार के दिन व्यक्ति को पूजा अवश्य करनी चाहिए, अगर आप मंदिर जा सके तो इस दिन मंदिर अवश्य जाएं, अगर किसी कारणवश मंदिर नहीं जा सकते तो आप अपने घर के पूजा स्थल में पूजा अवश्य कीजिए।
  • गुरुवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके अलावा अगर संभव हो सके तो इस दिन एक ही समय भोजन करें, भोजन में आप गुरुवार के दिन चने की दाल का इस्तेमाल कीजिए।
  • हिंदू धर्म में दान पुण्य का बहुत महत्व माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि जितना दान किया जाता है उससे कई गुना अधिक फल मिलता है, इसलिए गुरुवार के दिन आप किसी भी मंदिर में जाकर चने की दाल और केसर का दान अवश्य करें।

मनुष्य अपने जीवन की किसी ना किसी परिस्थिति को लेकर अक्सर काफी परेशान रहता है, परंतु आप कुछ साधारण से कार्य करके अपने भाग्य का साथ प्राप्त कर सकते हैं और जीवन की परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं, उपरोक्त गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी बताई गयी हैं जिनको अगर आप करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में अवश्य अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे और भगवान विष्णु जी की कृपा से जल्द से जल्द आपकी परेशानियों का समाधान हो सकता है, कोई भी कार्य या उपाय नियमित रूप और विधि-विधान पूर्वक किया जाए तो उसका फायदा अवश्य मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button