राशिफल

मासिक राशिफल: जुलाई के महीने में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और 3 राशिवाले होंगे परेशान

आपकी राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको जुलाई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें जुलाई माह का यह राशिफल… July 2018 Rashifal

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आर्थिक कशमकश व खींचतान बनी रहेगी। जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थीं वो दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। आप का अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। उन मित्रों के साथ आप कहीं लंबी यात्रा के लिए जा सकते हैं इसलिए आपको कोई परेशान होने की चिंता नहीं है। आपका व्यवहार ही आपको मान सम्मान दिलाएगा। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ेगी। कुछ छोटे-मोटे विवादों को छोड़ दे तो आपके लिए यह महीना अच्छा ही होगा। बिजनेस में अच्छा समय चलने के कारण आपको नई खुशखबरी मिल सकती है।

प्यार के विषय में : आप को अपने प्रेम जीवन में कोई आपत्ति का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतिस्पर्द्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : आत्मविश्वास की कमी झलकेगी। स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा। विशेष सावधानी बरतें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह महीना आपके लिए कई रूपों में अच्छा रहने वाला है। दांपत्य में मधुर माहौल मिल सकता है। किसी मित्र को उधार में दी हुई राशि प्राप्त हो सकती है। लोग आपके आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढेगी जिसमें आप परिवार सहित किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मुद्दे पर भाई-बहनों से विवाद संभव है। आमदनी खर्चों के मुकाबले कम रहेगी। आप गलत संगति से बचने की कोशिश करें। आफिस में कोई आपको आकर्षित कर सकता है और आप भी उसकी तरफ खींच सकते हैं। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

करियर के विषय में : नौकरी में बदलाव के लिए यह अच्छा वक्त रहेगा, और नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप को मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं सावधान रहें, खान पान का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने आपको आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान कुछ छोटे मोटे विवाद भी हो सकते हैं। निजी और पेशेवर दोनों ही स्तर पर आपके सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप खूब मस्ती करेंगे। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलने की संभावना है। घर में सुख-शांति एवं समृद्धि आने के शुभ योग हैं। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही साथ उनके सबंधों में संवादिता रख पाएंगे। अपने बोल-चाल से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत करने की संभावना है।

करियर के विषय में : नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आपके कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढ़िया काम करें। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। कोई उपलब्धि आपके खाते में जुड़ सकती है, अकस्मात ही ढेर सारा धन मिलने के योग है।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कदर करें और उनका सम्मान भी करें इससे आपके बीच के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

करियर के विषय में : कम्प्यूटर विषयों से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने आपके मन में बहुत विचित्र और अनावश्यक किस्म की चिंताएं बनी रहेंगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। कारोबार व व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने आपको प्रसन्न बनाए रखना होगा। आपकी जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण आपको लोगों के साथ संबंधों में अपनत्व की कमी महसूस होगी। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को इस महीने अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : पेट में तकलीफ हो सकती है। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से जो मनमुटाव चल रहा है वह इस महीने दूर हो जाएगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। महीना आपके लिए सामान्य रहेगा आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। भागदौड़ बनी रहेगी। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप पूरे महीने नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अच्छी वार्ता की बदौलत आप किसी संपत्ति की खरीद में मोल-जोल का फायदा ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक दबाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : इस महीने प्रेमी जनों से पुनर्मिलाप होगा।

करियर के विषय में : जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उनके परिचय क्षेत्र में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अपेक्षाकृत ठीक रहेगा फिर भी मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह महीना आपको नए लाभदायक अवसर प्रदान करेगा। सहयोग और सहभागिता के साथ में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। सम्पत्ति का विस्तार होगा। व्यवसाय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके निजी सम्बन्ध में आपके पार्टनर की खुशी और हंसी की रौनक बिखरी रहेगी।

करियर के विषय में : व्यापारी तथा वेतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद महीना है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आप नवीन विचारों और प्रयोगों को महत्व देंगे। सृजनात्मकता, संवेदनशीलता और प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यावसायिक लाभ में इजाफा होगा। आध्यात्मिक झुकाव वाला व्यक्ति आपकी बचाव में आ सकता है व्यक्ति आपको मार्गदर्शन करेगा। आप उनकी सलाह का पालन कर सकते हैं। अपने व्यवहार की समीक्षा करना आवश्यक है। महीने के अंतिम चरण में आप परिवार को अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करेंगे। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा।

प्यार के विषय में : प्यार की नजर से यह महीना आपके लिए सुनहरा साबित होगा।

करियर के विषय में : आप अपनी आय को पूरक करने के लिए दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप को मानसिक तनाव और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आपके कौशल की अत्यधिक सराहना की जाएगी। व्यवसाय के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो की फायदेमंद साबित होगा। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बनेंगे। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। किसी को भी उधार देने से बचें। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रुके हुए कार्य बनेंगें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी करने वाले लोगों को खास सलाह है कि वो इस महीने अपने बॉस से न उलझें।

प्यार के विषय में : अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे तो दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

करियर के विषय में : बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : पुरानी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह महीना आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। अपने व्यस्त कामकाज के कारण यह महीना आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला भी होगा पर अच्छी बात यह है की आप के लिए महीने के अंत तक सारी परेशानियों के अंत के साथ-साथ आपको धन व पदोन्नति की संभावना प्रबल है। इस महीने आप उन्नति करेंगे। आपका रुतबा और शोहरत दोनों बढ़ेगी। आप आपयोगी की भूमिका को स्पष्ट रूप से तय करने में लगे रहेंगे, जो विवादों से बचने में सहायता करेंगे। आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको अपने पार्टनर के साथ घूमना फिरना और उनके साथ होने का आनंद लेना चाहिए।

करियर के विषय में : शैक्षिक क्षेत्रों में अच्छी प्रगति की स्थिति होगी।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप अपने हितों के साधने तथा सेहत को तंदुरूस्त बनाने में लगे रहेंगे जिससे आपको लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह महीना आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का है। आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है। किसी पुराने निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को इस महीने जोखिम और जल्दबाजी से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोग बड़ा निवेश न करें। वाहन से चोट लग सकती है।

प्यार के विषय में : पार्टनर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। लव पार्टनर के लिए कोई खास काम भी आप कर सकते हैं।

करियर के विषय में : भाग्य के भरोसे न रह कर कर्म क्षेत्र पर ज्यादा निर्भर रहें, इसी में भलाई है। परिश्रमी छात्रों को इस सप्ताह निश्चय सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह महीना बुरी आदतें छोड़ने के लिए एकदम उत्तम है। भागीदारी से लाभ होगा। इस महीने रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है। आपकी वैचारिक प्रखरता पूरे महीने चरम पर रहेगी। इसके अलावा आपकी आपकी रचनात्मकता भी बहुत कारगर और प्रखर रहेगी।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा।

करियर के विषय में : इस महीने आपको बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : यह महीना आपके लिए भागदौड़ भरा हो सकता है जिससे आप थकान महसूस करेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button