क्रिकेट

6 साल तक इश्क लड़ाने के बाद रोहित शर्मा ने की थी रितिका से शादी, देखें दोनों का वेडिंग एल्बम

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने खेल के साथ ही अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी से भी सुर्ख़ियों में आ जाते है। रोहित शर्मा के समर्थन में हर समय उनकी पत्नी कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी रहती है। दोनों एक दूजे पर खूब प्यार बरसाते है। आइए आज आपको दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बताते है।

35 वर्षीय रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से साल 2015 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। गौरतलब है कि रोहित ने रितिका को शादी के लिए स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। इस कपल की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है।

आपको जानकारी के लिए बता दें रितिका पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन भी हैं। रोहित और रितिका पहली बार किसी एड शूट के सिलसिले में मिले थे। रितिका कभी स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर हुआ करती थीं। इस नाते उनका अक्सर रोहित से मिलना होता था। वे अक्सर रोहित के क्रिकेट से संबंधित कार्यक्रम मैनेज करती थीं।

शुरुआती समय में रोहित पर रितिका का ज्यादा फोकस नहीं हुआ करता था। हालांकि समय के साथ चीजें बदलती गई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने शादी का मन बना लिया था। रितिका को रोहित ने शदी के लिए स्टेडियम में ही प्रपोज कर दिया था।

6 साल तक चली डेटिंग, रोहित ने स्टेडियम में किया था शादी के लिए प्रपोज

बताया जाता है कि शादी से पहले रोहित और रितिका ने एक दूजे को करीब छह साल तक डेट किया था। साल 2015 में IPL के दौरान रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में लेकर गए थे और उन्होंने घुटनों के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। रोहित के इस प्रस्ताव को रितिका ने स्वीकार कर लिया था।

रोहित ने रितिका को शादी के लिए प्रपोज करने का प्लान सीक्रेट रखा था। इसकी ख़बर रितिका को भी नहीं थी। रोहित न इस दौरान रितिका को अंगूठी भी पहनाई थी। इसके बाद दोनों साल 2015 में ही शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल की शदी को करीब 7 साल हो चुके हैं।

13 दिसंबर 2015 को रचाई थी शादी

रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को ब्याह रचा लिया था। कपल की शादी मुंबई में ‘ताज लेंड्स होटल’ में संपन्न हुई थी। रोहित और रितिका की शादी में क्रिकेट जगत के साथ ही बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुई थी।

एक बेटी के माता-पिता हैं रोहित-रितिका

शादी के करीब तीन साल बाद रोहित और रितिका माता-पिता बने थे। कपल की बेटी का नाम समायरा है। समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। रोहित और रितिका दोनों ही अपनी बेटी समायरा के बेहद करीब हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button