मनोरंजन

नहीं रहे ‘शार्क टैंक इंडिया’ फेम अशनीर ग्रोवर के पिता, 70 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत पे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर अब इस दुनिया में नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीते कल यानिकि 28 मार्च को उनके पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया जिसके बाद उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए पिता के निधन की जानकारी। बता दें, अशनीर ग्रोवर के पिता की उम्र 70 वर्ष थी।

पिता की मौत से अशनीर ग्रोवर को लगा झटका

ashneer grover

बता दें, अशनीर ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक मुस्कुराते हुए तस्वीर साझा कर की। उन्होंने अपने पिता के निधन पर दुःख जताते हुए लिखा कि, “बाय पापा, लव यू। स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना।

अशोक ग्रोवर (पुत्र नंद लाल ग्रोवर) 04.08.1953 – 28.03.2023।” बता दें, अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। हालांकि अब तक उनकी मौत का कोई कारण पता नहीं चला है।

ashneer grover

बता दें, सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पिता की मौत की खबर सुनकर दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “आपके पिता आपको एक बेटे के रूप में पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहे थे। वह आपसे बहुत प्यार करते थे और मुझे उम्मीद है कि इससे आपको इस मुश्किल समय में राहत मिलेगी।” एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “ओम शांति।” बता दें, अशनीर ग्रोवर के अलावा उनकी एक बहन आशिमा ग्रोवर भी है।

ashneer grover

दोगलापन से मशहूर हुए थे अशनीर ग्रोवर

ashneer grover

बात की जाए अशनीर ग्रोवर के निजी जीवन के बारे में तो उनका जन्म 14 जून 1982 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने साल 2018 में छोटे उद्यमी और कारोबारियों के लिए पेमेंट इंटरफ़ेस भारत में शुरू किया था। वह इसके को फाउंडर थे। हालांकि पिछले दिनों वह काफी विवाद में रहे थे जिसके बाद उन्होंने यह कंपनी छोड़ दी।

ashneer grover

हालांकि उन्होंने भारत पे कारण नहीं बल्कि बिजनेस रियलिटी टीवी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन वन के विवाद के कारण उन्होंने अपना पद त्याग दिया था। इस शो में वह बतौर जज नजर आए थे और इसके बाद वह काफी सुर्खियों में भी रहे थे। इस दौरान वह काफी विवाद में रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि उनका कहा हुआ शब्द ‘दोगलापन’ काफी सुर्खियों में रहा था। ऐसे में उन्होंने इस पर पूरी किताब लिख डाली थी। वह इस शो के दूसरे सीजन में शामिल नहीं हुए जिसके चलते फैंस उन्हें काफी मिस किया था।

बता दें हाल ही में अशनीर ग्रोवर ने अपनी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर और कारोबारी असीन घावरी के साथ मिलकर एक नई कंपनी शुरू की जिसका नाम ‘थर्ड यूनिकॉर्न’ है। बता दें इन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना पहला स्टार्टअप, फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म क्रिकपे लॉन्च किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button