बॉलीवुड

विदाई के दौरान इमोशनल हुईं स्वरा भास्कर, मां को गले लगाते ही छलके आंसू: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी रचा ली है। उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब इसी बीच स्वरा भास्कर की विदाई का वीडियो सामने आया जिसमें वह काफी इमोशनल होती हुई दिखाई दे रही है। वही उनके माता-पिता भी काफी उदास दिखाई दिए।

मां-पिता भी हुए इमोशनल

swara

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्वरा भास्कर दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही है। इस दौरान वह अपने माता-पिता के गले मिलते हुए भी दिखाई दे रही। स्वरा भास्कर के चेहरे पर उदासी साफ झलक रही है। इतना ही नहीं बल्कि जब वह अपनी मां के गले लगती है तब उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़ते हैं। पिंक कलर का लहंगा और गोल्डन ज्वेलरी पहने हुए स्वरा को रोते हुए देखा जा सकता है और वह इस दौरान अपने आंसू भी पोछ रही है। बता दे स्वरा भास्कर के इस वीडियो के उनके दोस्त ने साझा किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “बेस्टी स्वरा को उनकी विदाई पर विदा करते हुए, हम सभी के लिए इमोशनल और अभिभूत करने वाला पल… टफ लड़का, ईशान भास्कर उर्फ ​​अबू का चश्मा लगाने का एक कारण है जबकि उदय भास्कर ने फ्रेम से बाहर रहने का फैसला किया। मुबा को विशेष धन्यवाद। ”

वहीं स्वरा के पिता ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि, “इस मार्मिक पल को शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया। स्वरा की शादी हो गई है।  हां, क्रूर कमोडोर के पास फ्रेम से बाहर रहने का अच्छा कारण था। वास्तव में एक खड़ूस पिता के लिए ये भावनात्मक पल रहा। हमारी प्रिय स्वरा की विदाई।”

कौन हैं स्वरा के पति फहाद?

swara bhaskar

बता दें, इससे पहले स्वरा भास्कर और फहाद ने फरवरी 2023 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत निकाह कर लिया था। उन्होंने मार्च 2023 में एक बार फिर से शादी रचाई जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत समेत सारे फंक्शन हुए। फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के युवा विंग, समाजवादी युवजन सभा के प्रमुख है। ऐसे में कपल की शादी में शशि थरूर, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव, अरविन्द केजरीवाल जैसे कई लोग शामिल हुए।

बता दें फहाद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं। फहाद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की जबकि उन्होंने एमफिल टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस और पीएचडी भी की है। इतना ही नहीं बल्कि फहाद समाजवादी पार्टी के सबसे अधिक पढ़े लिखे नेता में से एक है। जब वह अपनी पढ़ाई कर रहे थे तभी उन्होंने राजनीति की तरफ रुख कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button