अध्यात्म

जीवन में ऐसी घटनाओं का घटित होना होता है शुभ, दूर होगा बुरा समय

एक मनुष्य का जीवन बहुत ही दुर्लभ माना गया है क्योंकि मनुष्य को अपने जीवन काल में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है एक व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे और बुरे वक्त से गुजरता है जब व्यक्ति के जीवन में बुरा समय आता है तो व्यक्ति घबरा जाता है और वह बहुत ही चिंतित हो जाता है परंतु व्यक्ति को बुरे समय में घबराना नहीं चाहिए बुरे समय का डटकर मुकाबला करना चाहिए अगर व्यक्ति अपने बुरे समय का मुकाबला कर लेता है तो उसको अपने जीवन में बहुत सी खुशियां प्राप्त होती है क्योंकि बुरे समय के बाद ही अच्छा समय आता है इस दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसके जीवन में सिर्फ सुख ही सुख हो हर व्यक्ति के जीवन में सुख दुख होता है।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातें बताई गई है जिनसे व्यक्ति के जीवन से संबंधित बहुत सी बातों का पता चलता है ज्योतिष के अनुसार ऐसी बहुत सी चीजें बताई गई हैं जो व्यक्ति के लिए बहुत ही शुभ माना गया है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे कुछ संकेतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं अगर आपको यह संकेत मिलते हैं तो समझिए आपका समय शुरु होने वाला है।

आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में

  • अगर आपको घर से निकलते समय अगर कोई व्यक्ति आपको गुड़ के साथ नजर आता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है इससे आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं वह कार्य पूरा होता है।

  • अगर आप सुबह के समय उठते हैं और उठते ही आपकी नजर दूध पर पड़ जाती है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है इससे आपका दिन मंगलमय होता है।
  • अगर आप घर से निकल रहे हो और निकलते समय आपने जो कपड़े पहने हुए हैं उसमें रूई का टुकड़ा मिल जाता है तो यह शुभ संकेत होता है।

  • घर की महिलाओं के पास जो चाबी का गुच्छा होता है अगर उस गुछे में बार-बार जंग लग जाता है तो यह शुभ संकेत होता है।

  • अगर घर से निकलते समय आपको किसी मंदिर की आरती या घंटियों की आवाज सुनाई देती है तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।

  • अगर आपके पड़ोस में कोई महिला पूजा-पाठ कर रही हो और जब सुबह आपकी नींद खुले तो उसके घर से भजन की आवाज शंख की आवाज आरती की आवाज सुनाई देती है तो यह अत्यंत शुभ माना गया है इससे आपके ऊपर कोई भी विपत्ति नहीं आती है।

  • अगर आपको घर से निकलते ही कोई सुहागिन महिला दिख जाती है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है अगर वह नए वस्त्रों में दिखाई देती है तो इसको और अधिक शुभ माना गया है।

  • अगर घर से निकलते समय आपकी जेब से कोई सिक्का नीचे गिर जाता है तो यह शुभ माना गया है।
  • अगर आपको घर से निकलते समय फल लिया हुआ व्यक्ति नजर आता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है, अगर आपको कोई फल बेचता हुआ व्यक्ति दिखता है तो यह शुभ होता है, अगर आपको फलों से लदी हुई गाड़ी नजर आती है तो यह भी शुभ संकेत होता है।

  • अगर आप घर से निकल रहे हो और तुरंत बाद बरसात होने की वजह से आप भीग जाते हैं तो यह शुभ होता है।

अगर आपको कभी भी घर से निकलते समय कुछ गलत संकेत मिलते हैं तो आप इस स्थिति में अपने घर वापस आ जाइए और कुछ समय पश्चात दोबारा से भगवान माता-पिता बड़े भाई बहनों का आशीर्वाद लेकर घर से निकल सकते हैं अगर आप कोई शुभ कार्य से जा रहे हैं या फिर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उससे पहले अपने बड़े बुजुर्गों माता पिता की आज्ञा और आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलना चाहिए अगर आप चाहे कि बिना आज्ञा और आशीर्वाद के ही कोई कार्य सफल कर ले तो इसका कोई महत्व नहीं माना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button