बॉलीवुड

देसी मुंडो को छोड़ विदेशी लड़कों पर दिल हार बैठी ये TV हसीनाएं, शादी के बाद हो गई ऐसी जिंदगी!

बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जो अपने काम से ज्यादा अपने निजी जीवन के कारण सुर्खियों में रही है। यह कभी अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहती है तो कभी इनका तलाक और अफेयर सुर्खियों में रहता है। इसके अलावा इंडस्ट्री में से कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने देसी मुंडो को छोड़ विदेशी लड़कों को अपना जीवनसाथी बनाया और खुशहाल जीवन जी रही है। आज हम आपको बताएंगे टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने देसी नहीं बल्कि विदेशी लड़कों के साथ शादी रचाई। तो आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के बारे में…

दलजीत कौर

daljit kaur

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर का जिन्होंने हाल ही में 18 मार्च को यूके के मशहूर बिजनेस में निखिल पटेल के साथ शादी रचाई है। बता दे निखिल पटेल के साथ शादी रचाने के तुरंत बाद ही दलजीत कौर लंदन चली गई। दलजीत को अपनी पहली शादी से एक बेटा भी है।

आशका गोराडिया

aashka goradia

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आशका गुराडिया ने भी विदेशी लड़कियों को अपना जीवनसाथी बनाया है। दरअसल आशका गोराडिया ने ब्रेंट गोबल के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी परिवार की सहमति से गुजरात में हुई थी।

सुचित्रा पिल्लई

suchitra pillai

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने भी डेनमार्क के इंजीनियर लार्स जेल्डसन के साथ शादी रचाई है। बता दें सुचित्रा की शादी के बाद खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

पूर्वी जोशी

purbi joshi

मशहूर एक्ट्रेस पूर्वी जोशी ने भी लॉस एंजिलिस के वैलेंटीनो फेह्लमन के साथ शादी रचाई है। इन दोनों ने साल 2014 में शादी रचाई थी और अब तक ये खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

मिहिका वर्मा

mihika verma

टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस मिहिका वर्मा इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर है। दरअसल, उन्होंने अमेरिका के बिजनेसमैन आनंद कपाई के साथ शादी रचा ली और उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद वह अमेरिका में ही बस गई और एक्टिंग की दुनिया को टाटा-बाय बाय कह दिया।

स्वेता केसवानी

shweta keswani

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस स्वेता केसवानी ने भी न्यूयार्क के वकील के केन अंडीनो के साथ शादी रचाई। हालांकि इससे पहले श्वेता केसवानी की पहली शादी हो चुकी थी, लेकिन बाद में वह विदेशी मुंडे केन अंडीनो को दिल दे बैठी। इसके बाद इन्होंने शादी कर ली।

श्रीजीता डे

shweta keswani

बता दें, बिग बॉस के जरिए पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीजीता डे भी काफी लंबे समय से माइकल को डेट कर रही है। रिपोर्ट की माने तो इन दोनों की सगाई भी हो चुकी है और अब जल्द ही यह लोग शादी कर लेंगे।

शमा सिकंदर

shama sikander

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शमा सिकंदर की शादी जेम्स मिलिरन के साथ हुई है। इन दोनों ने गोवा में क्रिश्चियन रीती-रिवाज से शादी रचाई जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

कश्मीरा शाह

shama sikander

बता दें, इस लिस्ट में कश्मीरा शाह ने भी अमेरिकन एंटरप्रेन्योर ब्रैड लिस्टरमन से शादी की थी। लेकिन महज 5 साल के भीतर इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कश्मीरा शाह मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक से शादी रचा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button