बॉलीवुड

Video : रितेश-जेनेलिया के बेटों ने किया ऐसा काम, लोग बोले- ये है संस्कार, बॉलीवुड को जमकर लताड़ा

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी हिंदी सिनेमा में एक आदर्श जोड़ी के रुप में देखी जाती है। दोनों कलाकारों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। इस स्टार कपल पर फैंस खूब प्यार लुटाते है। बॉलीवुड के साथ ही दोनों मराठी सिनेमा में भी सक्रिय हैं।

एक लंबे समय से रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड में सक्रिय हैं। अक्सर जेनेलिया और रितेश को एक साथ स्पॉट किया जाता हैं हालांकि इस बार जेनेलिया अपने दोनों बेटों के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर तीनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो कि यूजर्स और फैंस के दिल जीत रहा है।

सप्ताह के अंत में जेनेलिया अपने दोनों बेटों रियान देशमुख और राहिल देशमुख को लेकर स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल हुई थी। इसी बीच रियान और राहिल संग जेनेलिया को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। पैपराजी को देखकर जेनेलिया और रितेश के दोनों बेटों ने जो किया वो अब चर्चा का विषय बन गया है।

अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से instantbollywood ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में जेनेलिया अपने दोनों बेटों संग कार से उतरती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें पैपराजी अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। इसके बाद राहिल और रियान दोनों ही हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन करते हुए नजर आते हैं। दोनों के इस अंदाज पर फैंस दिल हार बैठे है। इस दौरान दोनों बेटों के पीछे खड़ी जेनेलिया भी हंसते-मुस्कुराते हुए पोज देती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


इस वीडियो पर लोगों की खूब सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा है कि, ”लेकिन कुछ बच्चे आज कल बड़ों का मजाक उड़ाते हैं और खुद को कूल इंसान समझते हैं”। एक ने लिखा कि, ”सो क्यूट…पर जब भी ये बच्चे आते हैं.। यही वाला ही गाना क्यों लगाया जाता है”। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया कि, ”और तो सभी एक्टर्स के बच्चे तो नशेडी हो गए है”।

साल 2003 में आई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ की शूटिंग के सिलसिले में रितेश और जेनेलिया पहली बार हैदराबाद हवाई अड्डे पर मिले थे। बता दें कि दोनों ने साथ में इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस दौरान दोनों एक दूजे के अच्छे दोस्त बन गए थे।

समय के साथ रितेश और जेनेलिया का रिश्ता अच्छा बन गया था। दोनों ने एक दूजे को डेट करना शुरू कर दिया था। करीब नौ साल की डेटिंग के बाद दोनों कलाकारों ने साल 2012 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली थी।

शादी के बाद रितेश और जेनेलिया दो बेटों राहिल और रियान के माता-पिता बने। दोनों ही काफी क्यूट और संस्कारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button