जरा हटके

बाप ने चम्मच से कर दी बेटे की हेयर कटिंग, लेकिन कैसे? 99% नहीं सुलझा पाएंगे ये पहेली – Video

सोशल मीडिया की दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां आपको लगभग हर टॉपिक पर कई अनोखे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। आप ने इंटरनेट पर हेयर कटिंग के भी कई वीडियो देखे होंगे। कभी कोई आग से हेयर कट कराता नजर आता है तो कभी बड़ी सी छुरी से बाल काटता दिखता है। सामान्य तौर पर नाई कैची से बाल काटता है। लेकिन क्या आप ने कभी किसी को चम्मच से बाल काटते देखा है?

पापा ने चम्मच से काट दिए बेटे के बाल

चम्मच का इस्तेमाल हम सभी भोजन खाने के लिए करते हैं। यह कहीं से भी शार्प नहीं होती है। इससे हमे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। इसलिए इस चम्मच से बाल काटने वाली बात हजम नहीं होती है। लेकिन एक शख्स ने अपने बेटे के सारे बाल चम्मच से काट दिए। हद तो तब हो गई जब उसके बेटे की हेयर कट बहुत ही शानदार हुई। तो आखिर इस शख्स ने ऐसा कैसे किया? चलिए जानते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर ari_rover नाम की इंस्टाग्राम आईडी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स चम्मच की सहायता से बड़ी आसानी से बेटे की हेयर कट करते दिख रहा है। वीडियो के कैप्शन में शख्स ने बताया कि वह एक पिता है और उसने एक चम्मच से अपने बेटे की हेयर कट की है। अब चम्मच से हेयर कट वाला यह वीडियो कई लोगों को हैरत में डाल रहा है।

आखिर कैसे हुआ ये जादू?

चम्मच से बाल काटने वाली बात कई लोगों के गले नहीं उतर रही है। लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिर ये कैसे संभव हुआ? वहीं कुछ ने तो अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने शुरू कर दिए। और अंदाजे लगाकर इस राज से पर्दा उठाने लगे। जैसे एक शख्स ने कहा “‘यह चम्मच वाइब्रेनियम से बना है”। दूसरा बोला “आपने चम्मच के पीछे ब्लेड छिपा रखा है।” एक शख्स कहता है “यह वीडियो एडिटिंग का कमाल है।”

एक और बंदे ने दिमाग लगाकर कहा “आप ने पहले से अपने बेटे के हेयर कट कर दिए थे। बाद में उन हेयर्स को बेटे के सिर पर रख दिया। फिर चम्मच से बाल काटने की एक्टिंग करने लगे। आप सबको बेवकूफ बना सकते हैं। लेकिन मुझे नहीं।” वैसे हमे भी यह लॉजिक काफी हजम हो रहा है। अब आप खुद वीडियो देख बताइए कि शख्स ने चम्मच से बाल कैसे काट दिए?

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jSK Vibes (@ari_rover)


दोस्तों यह वीडियो पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें। और इस वीडियो में छुपे राज को जान गए हैं तो कमेंट कर बताना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button