बॉलीवुड

इस रेप सीन में रेखा को आया सबसे ज्यादा मजा, 450 फ़िल्में करने के बावजूद बस यही सिन पसंद

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा रेखा लंबे समय से फ़िल्मी दुनिया से दूर है। रेखा ने बड़े पर्दे पर अपने बेहतरीन काम से सभी का दिल जीत लिया था। महज 15 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में अपने कदम रख दिए थे। रेखा के पिता जेमिनी गणेशन दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे जबकि उनकी मां पुष्पावली भी अभिनेत्री थीं।

रेखा के पिता और उनकी मां का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। रेखा के पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया था। ऐसे में रेखा की मां अकेली पड़ गई थीं। ऐसे में घर की जिम्मेदारी रेखा पर भी आ गई थीं। इस स्थिति में मां के कहने पर रेखा ने भी कम उम्र में अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। जबी वे बॉलीवुड में कदम नहीं रखना चाहती थीं। रेखा तो एयर होस्टेस बनने के सपने देखती थी हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

rekha

रेखा अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं संग उनके अफेयर रहे हैं। उन्होंने शादी एक बिजनेमैन से की थी जिन्होंने साल भर के भीतर ही आत्महत्या कर ली थी। रेखा ने फिर दोबारा शादी नहीं की। रेखा अपने बेहतरीन अभिनय के अलावा बड़े पर्दे पर बोल्ड और हॉट सीन के लिए भी चर्चा में रही। रेखा बड़े पर्दे पर रेप सीन भी दे चुकी हैं।

रेखा को खुद अपनी एक फिल्म का रेप सीन काफी पसंद आया था। उन्होंने इसका खुलासा अपने एक साक्षात्कार में किया था। 450 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी रेखा ने साल 1986 में बीबीसी को एक साक्षात्कार दिया था। उनसे सवाल किया गया था कि, उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म कौन सी है ? तो उन्होंने कहा था कि अब तक उन्हें कोई भी पूरी फिल्म पसंद नहीं आई है।

इसके आगे उन्होंने साल 1978 में आई अपनी फिल्म ‘घर’ को लेकर बात की थी। अभिनेत्री ने बताया था कि मुझे केवल ‘घर’ फिल्म का रेप का सीन बेहद पसंद है। इस सीन को देखकर मुझे खुशी हुई थी कि इस इस सीन में मैंने बेहतर काम किया है। रेखा को उमराव जान के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था लेकिन वे मानाती है कि इस फिल्म में उनका काम सबसे बेहतरीन नहीं था।

उन्होंने उमराव जान के लिए मिले राष्ट्रीय पुरष्कार पर कहा था कि, ”मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म में मैंने कोई चमत्कार किया है। वह फिल्म ऐसे दौर में बनी कि बस बन गई। मैंने इसके लिए कोई खास मेहनत नहीं की थी। हालांकि मैं उस समय निजी जिंदगी में भी कुछ ऐसे ही हालातों से जूझ रही थी तो अपने आप ही ये सब चीजें पर्दे पर आ गईं”।

रेखा ने आगे साक्षात्कार में अपने दिल का दर्द बयां करते हुए एक गाना भी सुनाया था। उन्होंने गाया था कि, ”मुझे तुम नजर से गिरा तो रहे हो, मुझे तुम कभी भी भुला ना सकोगे”। रेखा का यह साक्षात्कार काफी चर्चा में रहा था। इसकी चर्चा आज भी होते रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button