दिलचस्प

कर्मचारी ने बॉस को भेजा अनोखा इस्तीफा, पढ़कर 24 घंटे तक हंसते रहोगे

कंपनियां दो प्रकार की होती है। पहली वह जो अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह ट्रीट करती है। ऐसी जगह माहौल अच्छा रहता है। कर्मचारी खुश रहते हैं। काफी सालों तक कंपनी में काम करते हैं। जब कंपनी छोड़ते भी हैं तो उसे मिस करते हैं। फिर आती है दूसरी टाइप की कंपनी।

ये अपने कर्मचारियों को मजदूर की तरह ट्रीट करती है। उनका बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखती है। ऐसी जगह कर्मचारी नाखुश रहते हैं। वे जितना जल्दी हो सके कंपनी छोड़ना चाहते हैं। जब उन्हें नई जॉब मिल जाती है तो कंपनी छोड़ उन्हें बड़ी खुशी होती है। इस खुशी को एक कर्मचारी ने अपने छोटे से त्याग पत्र (Resignation Letter) में बहुत अच्छे से बयां किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए अनोखा इस्तीफा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शॉर्ट एंड स्वीट सा त्याग पत्र (Resignation Letter) बड़ा वायरल हो रहा है। महज 3 शब्दों के इस त्याग पत्र को देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। आमतौर पर लोग अपने Resignation Letter में ढेर सारी चीजें लिखते हैं। लेकिन इस कर्मचारी को कंपनी छोड़ने की इतनी खुशी थी कि उसने बड़ा ही अनोखा और मजेदार सा शॉर्ट Resignation Letter लिखा।

कर्मचारी ने अपने Resignation Letter में लिखा ‘Bye Bye Sir’ यानि अलविदा सर। बस हो गया त्याग पत्र। है ना मजेदार? इस अनोखे Resignation Letter को कावेरी नाम की एक यूजर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। ये अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे देख लोग अपनी-अपनी Resignation Letter और कंपनी की कहानियां सुनने लग गए।

लोगों ने शेयर किए अपने जूनियर्स के इस्तीफे के स्क्रीनशॉट

साहिल नाम के यूजर ने अपने कर्मचारी का छुट्टी मांगने का लेटर साझा किया। इसमें कर्मचारी ने छुट्टी मांगने की वजह किसी दूसरी कंपनी में जॉब का इंटरव्यू देने जाना बताया। आमतौर पर कर्मचारी अपनी कंपनी को भनक भी नहीं लगने देते हैं कि वे कहीं और जॉब सर्च कर रहे हैं। लेकिन इसने तो सीधा मुंह पर बोल दिया।

फिर शामित मनचन्दा नाम के यूजर ने अपने कर्मचारी के इस्तीफे का स्क्रीन शॉर्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि मेरे कर्मचारी ने तो व्हाट्सएप पर ही त्याग पत्र भेज दिया। उसने लिखा ‘गुड मॉर्निंग सर। मैं जा रहा हूं।’

इसके अलावा कई लोग कमेंट कर कहने लगे कि यदि कंपनी अपने कर्मचारियों को अच्छे से ट्रीट नहीं करेगी तो ऐसा ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button