अन्य

खाली पेट नीम की पत्ती खाने के हैं अनोखे फायदे, जानकर उड़ जाएंगे होश

नीम एक ऐसी औषधि है, जिसके कई फायदे होते हैं। पुराने जमाने में हर घऱ में नीम का एक पेड़ जरूर होता था, क्योंकि तब घऱेलू उपायों की मान्यता ज्यादा भी थी, ऐसे में आज हम आपको नीम के कुछ अनोखे फायदे बताएंगे। शहरों में नीम तो बहुत ही कम मिलता है, लेकिन गांवों में नीम ही नीम दिखाई देता है। अगर आपको भी कहीं नीम दिखे तो आपको उसके पत्ते जरूर लेने चाहिए, क्योंकि नीम एक फायदे अनेक हैं। नीम का सेवन करके आप कई  बीमारियों से खुद बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

नीम की जड़ हो, नीम के पेड़ की छाल, पत्तियां, फूल और नीम के बीज की गुठली और बीज का तेल इन सबका अपना अलग महत्व होता है। ऐसे में इसे पुराने जमाने में रामबाण भी कहा जाता था। इतना ही नहीं, पहले जब किसी को बुखार होता था, तो बड़े बुढ़े डॉक्टर के पास नहीं जाते थे, बल्कि नीम की पत्तियों को चबा लेते थे। नीम के फायदे बहुत ज्यादा होते हैं।

बताते चलें कि नीम के पत्ते न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से फायदा देते हैं, बल्कि आपके दिमाग को भी शांत और मजबूत बनाने का काम करते हैं। अक्सर आपने टीवी में साबुन या फिर फेसवॉश का विज्ञापन जरूर देखा होगा, जिसमें वो नीम की खूबियां बताते हैं, ऐसे में आपको इन साबुनों की जरूरत नहीं है, बल्कि अगर आप रोजाना दो नीम की पत्तियां खाएंगे तो आपको बहुत सारे फायदे दिखेंगे। इसमें  एंटी बैक्टेरियल और एंटी सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जोकि आपको कीटाणुओं से भी बचाते हैं।

नीम की पत्तियों के फायदे

रोजाना सुबह अगर आप दो नीम की पत्तियों का सेवन करेंगे तो ये आपकी त्वचा और आपको पूरी तरह जवां रखने का काम करेगा। तो चलिए जानते हैं कि  नीम के पत्तों को खाने के क्या क्या फायदे हो सकते हैं?

1.अगर आप रोजाना 2 नीम की पत्तियां सुबह खाएंगे तो आप अल्सर और कब्ज, मरोड़ और सूजन जैसी आंत की बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।

2.चेहरे पर अगर झुर्रिया हो गई है, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। अगर आप खा नहीं सकते हैं, तो इसका पेस्ट बनाकर अपने चेहरे  पर लगाएं। एक हफ्ते में झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

3.पेट में गर्मी होने पर अक्सर मुंह, गाल या जीभ पर छाले निकल आते हैं, जिसकी वजह से बोलने, खाने, पीने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों को चबाना चाहिए।

4.अगर आपको चिकन पॉक्स या फिर खुजली की समस्या है, तो आपको अपने नहाने के पानी में नीम की  पत्ती को डालकर नहाना चाहिए, ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button