बॉलीवुड

Video: जब हीरोइन के होंठों को कई मिनटों तक निचोड़ते रहे हीरो, देखें बॉलीवुड के 10 सबसे लंबे Kiss

बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस जरूर दिखाया जाता है। कभी-कभी इसमें किसिंग सीन्स भी दिखाए जाते हैं। वैसे तो आप ने भी कई फिल्मों में इन्हें देखा होगा। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिनमें हीरो और हीरोइन के बीच का किसिंग सीन जरूरत से ज्यादा लंबा था। इन्हें देख दर्शक बेकाबू हो गए थे। तो चलिए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

कर्मा (Karma)

यदि आपको लगता है कि किसिंग सीन्स नए जमाने की फिल्मों में ही शुरू हुए हैं तो आप गलत हैं। साल 1933 में आई फिल्म कर्मा में हिमांशु राय और देविका रानी के बीच चार मिनट लंबा चुंबन दृश्य फिल्माया गाय था। यह इंडियन फिल्म इतिहास का पहला बोल्ड और लंबा किसिंग सीन था।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milegi Dobara)

फरहान अख्तर, अभय देओल और ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म में 3 मिनट लंबा किसिंग सीन था। यह चुंबन सीन ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ के बीच फिल्माया गया था। दोनों ने इसे ऑन-स्क्रीन बड़े ही पैशिनेट तरीके से किया था।

फितूर (Fitoor)

किसिंग सीन देने में कैटरीना कैफ बड़ी माहिर हैं। उन्होंने फितूर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ एक किसिंग सीन दिया था। यह सीन सभी को बड़ा पसंद आया था। दोनों का यह किस तकरीबन एक मिनट तक चला था।

राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani)

‘राजा हिंदुस्तानी’ वह फिल्म है जिसका किसिंग सीन बड़े पर्दे पर आते ही दर्शकों की आंखें फटी की फटी रह गई थी। आमिर खान और करिश्मा कपूर ने फिल्म में काफी लंबा और पैशिनेट किस किया था। इनका यह चुंबन कार्यक्रम करीब एक मिनट तक चला था।

धूम 2 (Dhoom 2)

बच्चन परिवार की बहू यानि कि ऐश्वर्या राय भी एक किसिंग सीन दे चुकी है। यह उन्होंने धूम 2 में ऋतिक रोशन संग दिया था। दोनों का यह किस एक मिनट लंबा था। खबरों की माने तो इस किस की वजह से बच्चन परिवार और खासकर जया बच्चन नाराज थी।

मर्डर (Murder)

इमरान हाशमी को बॉलीवुड का किसिंग किंग भी कहा जाता है। उन्होंने मर्डर फिल्म में मल्लिका शेरावत संग कई किसिंग सीन दिए थे। इनमें से तो कुछ बेहद लंबे थे। इसे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लबा किसिंग सीन्स भी कह सकते हैं।

दयावान (Dayawan)

दयावान फिल्म के किसिंग सीन ने सभी को हैरान कर दिया था। इसकी वजह माधुरी दीक्षित और उनसे उम्र में कही बड़े विनोद खन्ना के बीच का रोमांस था। दर्शकों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये दोनों कलाकार ऐसा कुछ भी कर सकते हैं।

राज 3 (Raaz 3)

राज 3 फिल्म में इमरान हाशमी ने बिपाशा बसु को किस किया था। इनके बीच का यह किसिंग सीन बेहद पैशिनेट और लंबा था। यह कैरब एक मिनट चला था। इसे दर्शकों ने खूब इन्जॉय किया था। इसने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।

टशन (Tashan)

सैफ अली खान और करीना कपूर खान की लव स्टोरी इसी फिल्म के किस की वजह से शुरू हुई थी। दोनों ने एक लंबा और पैशिनेट किसिंग सीन किया था। टशन फिल्म के दौरान ही करीना ने शाहिद कपूर को छोड़ सैफ अली खान से रिश्ता जोड़ लिया था।

जांबाज (Jaanbaaz)

इस फिल्म में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया के बीच जो किसिंग सीन था वह बेहद बेहद सेंसेशनल था। इस किसिंग सीन को आज भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इसे लोग बड़ा पसंद करते हैं।

वैसे आपको इनमें से कौन सा किसिंग सीन सबसे अच्छा लगा?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button