अध्यात्म

शिवपुराण की यह महत्वपूर्ण बातें आपके जीवन में आएंगी काम, हर क्षेत्र में होंगे सफल

भगवान शिव जी की महिमा अपरंपार बताई गई है, शिव पुराण के अंदर भगवान शिवजी से संबंधित बहुत सी बातें और इनके अवतारों के बारे में उल्लेख किया गया है, शिव पुराण में देवों के देव महादेव के संपूर्ण जीवन चरित्र का उल्लेख मिलता है, इसके अंदर मोक्ष, ज्ञान, व्रत, जप, तप आदि के फल की महिमा का जिक्र किया गया है, इसके अंदर ऐसी बहुत सी ज्ञान की बातें बताई गई हैं जो मनुष्य का मार्गदर्शन कर सकती है, जिससे मनुष्य की बहुत सी समस्याएं दूर होंगी, आज हम आपको शिव पुराण के कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आपके जीवन में बहुत ही काम आ सकती है।

शिवपुराण की महत्वपूर्ण बातें

1. शिव पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि व्यक्ति को अच्छे मार्ग से ही धन का संचय करना चाहिए और अपने संचय किए गए धन का तीन भाग करना चाहिए, पहला भाग धन वृद्धि में, दूसरा भाग उपभोग में और तीसरा भाग धर्म-कर्म के कार्यों में खर्च करना चाहिए, यदि मनुष्य ऐसा करेगा तो इससे उसको अपने जीवन में कामयाबी हासिल होगी।

2. शिव पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि व्यक्ति को कभी भी गुस्सा नहीं करना चाहिए और ना ही कोई ऐसी बात बोलनी चाहिए जिससे क्रोध आए, गुस्से में व्यक्ति का विवेक नष्ट हो जाता है, अगर आपका विवेक नष्ट हो जाएगा तो आपके जीवन में बहुत सी परेशानियां खड़ी हो जाएंगी।

3. मनुष्य को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए, सत्य ही सबसे बड़ा धर्म बताया जाता है, व्यक्ति अपने जीवन में जो भी कार्य या फिर कर्म करता है तो उसका साक्षी खुद बनना चाहिए, अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा या बुरा कार्य करता है तो उन सभी चीजों का जिम्मेदार वह स्वयं होता है, अगर व्यक्ति मन में ऐसा भाव रखेगा तो वह कभी भी गलत कार्य नहीं करेगा।

4. शिव पुराण के अनुसार मनुष्य का सबसे बड़ा दुख उसकी इच्छाएं हैं, हर व्यक्ति अपनी इच्छाओं के जाल में फंस कर हमेशा चिंतित रहता है, मनुष्य की इच्छाएं उसके जीवन को नष्ट कर देती है, इसलिए कभी भी मनुष्य को बेवजह की इच्छाओं में नहीं पड़ना चाहिए, आप इन सभी इच्छाओं को त्याग दीजिए, इससे आपका जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होगा।

5. इस संसार के हर मनुष्य को किसी ना किसी चीज का मोह होता है, किसी को किसी वस्तु का मोह है तो किसी को किसी व्यक्ति का मोह है, व्यक्ति का मोह ही उसके दुख और असफलता का कारण बनती है, इसलिए आप अपने मोह का त्याग करें, आपका जीवन आनंददायक और सफल बनेगा।

6. शिव पुराण में यह बताया गया है कि व्यक्ति जैसी कल्पना और विचार करता है उसी के अनुसार परिस्थिति के अनुसार ढल जाता है, जो मनुष्य अगर सपना देखता है तो वह भी कल्पना है, इसलिए आपको हमेशा अच्छी कल्पना और अच्छे विचार करने चाहिए।

7. व्यक्ति को शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए जो व्यक्ति शिवरात्रि का व्रत करता है उसको भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है, अगर आप पुण्य कर्म करेंगे तो इससे आपका भाग्य खुलेगा और जीवन सुखमय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button