राशिफल

राशिफल 19 अप्रैल 2023: आज 6 राशियों पर रहने वाली है श्री गणेश की शुभ दृष्टि, बनते जाएंगे हर काम

आज हम आपको बुधवार 19 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख में वृद्धि होने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कानूनी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ होने के योग हैं। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मानसिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। थोड़े प्रयास में सभी कार्य पूरे होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन नरम-गरम नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापारियों को आज निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने हर काम को पूरे जोश के साथ करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कारोबारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपना जल्दीबाजी में कोई भी काम ना करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। ऑफिस में अपनी वाणी पर संयम रखें। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है, तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। बहुत ही जल्द चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन कोई भी काम योजना बनाकर कीजिए। इससे आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवन साथी के साथ अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। प्रयास करने पर कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग प्राप्त करके आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपको आज तरक्की के कुछ नये मौके मिल सकते हैं, और आपको उन मौकों को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप जिस काम को लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपके मधुर व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी मिलने से आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन काफी खर्चीला रहेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, नहीं तो आगे समस्या हो सकती है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। कारोबार में कोई नई उपलब्धि आपकी प्रतीक्षा कर रही है। प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच विचार करना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। ऑफिस में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button