दिलचस्प

इस स्वीपर मॉम को पूरा देश हाथ जोड़ कर रहा नमन, लेकिन क्यों? वजह जान आप भी दिल से करोगे सलाम

‘मां’ ये शब्द सुनते ही मन को कितनी शांति मिलती है ना? अब मां होती ही ऐसी है। वह हमारे आसपास हो तो हम दुनिया की सभी टेंशन भूल जाते हैं। क्योंकि हम जानते हैं कि मां सबकुछ संभाल लेगी। बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी हमको बाहर निकाल लेगी। यही वजह है कि छोटे बच्चे अक्सर मां के पास रहकर ज्यादा खुश और सुरक्षित महसूस करते हैं।

पीठ पर बच्चा टांग रोज सफाई करती है ये मां

मां भी अपने बच्चे से ज्यादा देर दूर नहीं रह पाती है। हालांकि कुछ कामकाजी महिलाओं को मजबूरी में अपने बच्चों को घर पर ही छोड़कर जाना पड़ता है। लेकिन क्या होगा जब घर पर बच्चे को संभालने वाला कोई न हो? इस स्थिति में मां को बच्चे और जॉब दोनों को देखना होता है। ऐसे में एक मां ने इन दोनों चीजों को इतनी बखूबी से निभाया कि अब हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्वीपर मॉम बड़ी वायरल हो रही है। ये मां रोज अपने बच्चे को पीठ पर टांग लेती है और फिर सड़क पर झाड़ू लगाती है। इस बहादुर मां का नाम लक्ष्मी मुखी (Laxmi Mukhi) बताया जा रहा है। वह ओडिशा की रहने वाली है। उसकी नौकरी मयूरभंज जिले के बारीपड़ा नगर पालिका में है। वह यहां बीते 10 सालों से काम कर रही है।

बच्चा बांधकर काम करने में नहीं कोई समस्या

इस स्वीपर मॉम का वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह मां की ममता को हाथ जोड़ नमन करने लगा। महिला का कहना है कि वह घर में अकेली है। इस वजह से उसे रोज अपनी पीठ पर बच्चे को बांधकर वर्क करना पड़ता है। हालांकि महिला इसे अपना कर्तव्य मानती है। उसे ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं है।

बारीपड़ा नगर पालिका के चेयरमैन बादल मोहंती से सब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि “हां लक्ष्मी मुखी हमारी नगर पालिका में एक सफाई कर्मचारी हैं। कुछ निजी कारणों से उसे अपने बच्चे को साथ लाना पड़ता है। फिर भी वह रोज अपने दोनों कर्तव्यों (मां और सफाई कर्मचारी) को निभाती है। हमने अधिकारियों से कहा है कि यदि उन्हें किसी विशेष चीज की जरूरत हो तो पूर्ण सहयोग करे।”

यहां देखें वीडियो


इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई मां के इस जज्बे को सलाम कर रहा है। कह रहा है मां तो आखिर मां होती है। उनके जैसा दुनिया में और कोई नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button